ePaper

लंबे बैटरी बैकअप के साथ स्‍पाइस ने पेश किया ''Stellar 518'' स्‍मार्टफोन

Updated at : 27 Oct 2014 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
लंबे बैटरी बैकअप के साथ स्‍पाइस ने पेश किया ''Stellar 518'' स्‍मार्टफोन

स्‍पाइस कंपनी ने लंबी बैटरी बैकअप के साथ ‘Stellar 518’लांच किया है. इसमें 4000 एमएएच की लीथियम-पो बैटरी लगी है. 7,799 रुपये में मिलने वाला स्‍पाइस का सटेलर 518 काले और ग्रे रंगों के ऑप्‍सन में उपलब्‍ध है. कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन के टॉकटाइम बैकअप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. स्‍पाइस ‘Stellar […]

विज्ञापन

स्‍पाइस कंपनी ने लंबी बैटरी बैकअप के साथ ‘Stellar 518’लांच किया है. इसमें 4000 एमएएच की लीथियम-पो बैटरी लगी है. 7,799 रुपये में मिलने वाला स्‍पाइस का सटेलर 518 काले और ग्रे रंगों के ऑप्‍सन में उपलब्‍ध है. कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन के टॉकटाइम बैकअप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

स्‍पाइस ‘Stellar 518’ में 5 इंच का आइपीएस डिस्‍पले लगा है.इसके अलावा इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्‍वाड कोर प्रोसेसर लगा है. 8जीबी तक की इंटरनल मैमोरी के साथ इसे 32 जीबी की एक्‍सपेंडेबल मैमोरी का ऑप्‍सन दिश्या गया है. स्‍पाइस के इस फोन में 1 जीबी का रैम हैयह 4.4 एंड्रायड किटकैट पर काम करता है.

Stellar 518 स्‍मार्टफोन के कैमरा ऑप्‍सन में 8 मेगापिक्‍सल का रीयर कैमरा लगा है इसके अलावा इसके फ्रंट में 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है. ड्यूअलसिम सपोर्ट करने वाले इस स्‍मार्टफोन के कनेक्‍टीवीटी ऑप्‍सन में 3जी, ब्‍लूटूथ, वाईफाई,जीपीएस-एजीपीएस, माइक्रोयूएसबी पोर्ट और नेवीगेशन का फीचर उपलब्‍ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola