ePaper

Microsoft ने Nokia का नामकरण किया Microsoft Lumia

Updated at : 22 Oct 2014 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Microsoft ने Nokia का नामकरण किया Microsoft Lumia

नोकिया शब्‍द से लगाव रखने वाले मोबाइल फोन प्रेमियों के लिए यह खबर थोडी निराशाजनक हो सकती है कि अब बाजार में नोकिया ब्रांड से स्‍मार्टफोन नहीं मिलेंगे. पिछले साल मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया के माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा अधिग्रहण के बाद सॉफ्टवेयर जाइंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अब कंपनी के डिवाइसों में नोकिया ब्रांड का नाम हटा […]

विज्ञापन

नोकिया शब्‍द से लगाव रखने वाले मोबाइल फोन प्रेमियों के लिए यह खबर थोडी निराशाजनक हो सकती है कि अब बाजार में नोकिया ब्रांड से स्‍मार्टफोन नहीं मिलेंगे. पिछले साल मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया के माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा अधिग्रहण के बाद सॉफ्टवेयर जाइंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अब कंपनी के डिवाइसों में नोकिया ब्रांड का नाम हटा रही है.

माइक्रोसॉफट ने अपने फ्रेंच फेसबुक पेज पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जल्‍द ही सभी बाजारों और सेल्‍स मटेरियल से नोकिया का नाम बदलकर ‘माइक्रोसॉफ्ट लूमिया रखा जाएगा.

इसका मतलब है कि अब फोन के पैकेट पर नोकिया लूमिया फोन के बजाय के माइक्रोसॉफ्ट लूमिया लिखा देखने को मिल सकता है. माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार यह पहल ग्राहकों को यह बताने के लिए की गयी है कि लूमिया सीरीज का निर्माण नोकिया कंपनी नहीं बल्कि माइक्रोसाफ्ट कर रही है. जो कि अब एक अलग फोन निर्माता कंपनी बन गयी है.

माइक्रोसॉफ्ट ने एक टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट वर्ज को बताया कि कंपनी के नाम की रिब्रांडिंग फ्रांस से शुरु हो चुकी है. और धीरे-धीरे इसे दूसरे देशों में भी लागू कर दी जाएगी. बता दें कि हाल ही में विंडोज फोन स्‍टोर में माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में नोकिया के कुछ एप्‍प का नाम बदलकर लूमिया एप्‍प कर दिया है.

हलांकि नोकिया कंपनी अपने नेटवर्क, मैपिंग सर्विस और अन्‍य टेक्‍नोलॉजी फीचर्स के साथ एक अलग कंपनी के रूप में काम करती रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola