नये iPad Air 2 और mini 3 की बुकिंग शुरु, वालमार्ट पर 489$ में iPad Air 2

एप्पल के द्वारा नये आईपैड लांच होने के एक ही दिन के बाद से ही नये लांच आईपैड एयर 2 और आईपैड मिनी 3 की बुकिंग शुरु हो चुकी है. रीटेल जाइंट वालमार्ट इन डिवाइसों को एप्पल के द्वारा तय की गयी कीमत की अपेक्षा कम कीमत बेच रहा है.वालमार्ट आईपैड एयर 2 को 489 […]
एप्पल के द्वारा नये आईपैड लांच होने के एक ही दिन के बाद से ही नये लांच आईपैड एयर 2 और आईपैड मिनी 3 की बुकिंग शुरु हो चुकी है. रीटेल जाइंट वालमार्ट इन डिवाइसों को एप्पल के द्वारा तय की गयी कीमत की अपेक्षा कम कीमत बेच रहा है.वालमार्ट आईपैड एयर 2 को 489 डॉलर में बेच रही है जबकि कंपनी ने इसकी कीमत 499 डॉलर तय की है. वहीं आईपैड मिनी 3 को वालमार्ट पर 389 डॉलर पर खरीदा जा सकता है जबकि इसकी निर्धारित मूल्य 399 डॉलर है.
एप्पल इंक ने आईपैड एयर 2 और मिनी 3 को गुरुवार 16 अक्टूबर के दिन पेश किया था. आईपैड एयर 2 रेटिना डिसप्ले के साथ 9.7 इंच की स्क्रीन में उपलब्ध है. यह तीन कलर ऑप्सन व्हाइट-सिल्वर, ब्लैक-स्पेस ग्रे और व्हाइट-गोल्ड में उपलब्ध है. इसके अलावे यह तीन स्टोरेज ऑप्सन 16जीबी, 64जीबी और 128 जीबी में भी मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




