Lenovo ने लांच किये तीन नये Yoga टैबलेट

चाइनीज कंपनी लिनोवो ने नेक्स्ट जेनेरेशन योगा टैबलैट 2 की सीरीज में आज भारत में तीन नये एंड्रायड टैबलेट और एक विंडोज टैबलेट लांच किया है. 8 इंच स्क्रीन के योगा 2टैबलेट की कीमत 20,990 है जबकि 10 इंच के योगा 2 टैबलेट की कीमत 28,990 रखी गयी है. योगा टैबलैट 2, 10 इंच वाले […]
चाइनीज कंपनी लिनोवो ने नेक्स्ट जेनेरेशन योगा टैबलैट 2 की सीरीज में आज भारत में तीन नये एंड्रायड टैबलेट और एक विंडोज टैबलेट लांच किया है. 8 इंच स्क्रीन के योगा 2टैबलेट की कीमत 20,990 है जबकि 10 इंच के योगा 2 टैबलेट की कीमत 28,990 रखी गयी है. योगा टैबलैट 2, 10 इंच वाले विंडोज टैब की कीमत 34,990 रखी गयी है जबकि 13 इंच वाले योगा 2 प्रो टैबलेट 47,900 में मिलेगी.
लिनोवो की योगा 2 सीरीज की 8इंच और 10 इंच के टैबलेट ई-कामर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मुख्य रूप से शुक्रवार 17 अक्टूबर से मिलने लगेगी. योगा 2 के अन्य दो टैबलेट के इस साल मिड नवंबर से मिलने की उम्मीद है. नये योगा 2 की खासियत है इसका यूनिक हैंगमोड और किकस्टैंड फीचर है जो इस डिवाइस को 180 डिग्री तक रोटेट करने में मदद करता है. हैंगमोड फैसिलीटी टैबलेट को हैंग करके वीडियो या फोटो देखने के लिए खास तौर पर डिजाइन की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




