उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ 25 मई को होगा उद्यमियों का संवाद, सौ से अधिक उद्यमी होंगे शामिल

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह
Patna News: बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) द्वारा राज्य के औद्योगिक विकास और उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.
Patna News: (सुबोध कुमार नंदन) बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) द्वारा राज्य के औद्योगिक विकास और उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने बताया कि राज्य की नवनियुक्त उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ 25 मई को होने वाले महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम को लेकर 20 मई की शाम बीआइए सभागार में एक विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई.
उद्योग मंत्री के साथ संवाद को बताया सकारात्मक संकेत

रामलाल खेतान ने कहा कि राज्य की उद्योग मंत्री द्वारा उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद के लिए समय निर्धारित किया जाना उद्योग जगत के लिए एक सकारात्मक पहल है. उन्होंने बताया कि इस बैठक में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, आधारभूत संरचना, भूमि आवंटन, बिजली आपूर्ति, वित्तीय सहायता, एमएसएमई से जुड़ी समस्याएं और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
25 मई के कार्यक्रम की रूपरेखा पर होगा अंतिम निर्णय
बीआइए अध्यक्ष ने बताया कि 25 मई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा, एजेंडा तथा प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सुझावों को अंतिम रूप देने के लिए यह बैठक बुलाई गई है. इस संवाद कार्यक्रम में सौ से अधिक उद्यमियों के भाग लेने की संभावना है, जो राज्य के औद्योगिक विकास पर अपने सुझाव रखेंगे.
उद्यमियों से सक्रिय भागीदारी की अपील
बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सदस्यों से बैठक में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और सुझावों के माध्यम से ही बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा दी जा सकती है.
ALSO READ: बिहार में 8 DSP और 5 IPS अधिकारियों का तबादला, नवगछिया के एसपी बदले, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










