Skoda Epiq EV: 425Km रेंज और 25 मिनट फास्ट चार्जिंग के साथ आई स्कोडा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 May 2026 3:12 PM

विज्ञापन

स्कोडा एपिक ईवी / पिक एक्स से

स्कोडा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Epiq से पर्दा उठा दिया है. 425Km तक की रेंज, 25 मिनट फास्ट चार्जिंग, बड़ा टचस्क्रीन और प्रैक्टिकल डिजाइन के साथ यह कंपनी की सबसे अफोर्डेबल EV बन सकती है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कॉम्पैक्ट और अफोर्डेबल SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, और अब स्कोडा भी इसी रेस में बड़ा दांव खेलने जा रही है. कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Skoda Epiq से पर्दा उठा दिया है, जिसे ब्रांड की अब तक की सबसे सस्ती EV माना जा रहा है. खास बात यह है कि यह SUV सिर्फ डिजाइन या टेक्नोलॉजी में ही नहीं, बल्कि रेंज और फास्ट चार्जिंग के मामले में भी कई बड़ी कंपनियों को टक्कर देती नजर आ रही है. कंपनी का दावा है कि इसका टॉप वेरिएंट लगभग 425 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगा और इसे केवल 25 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा.

स्कोडा की EV लाइनअप में सबसे अहम मॉडल बनेगी Epiq

Skoda Epiq को कंपनी अपने ग्लोबल EV पोर्टफोलियो में Enyaq और Elroq से नीचे पोजिशन करेगी. इसका मकसद उन ग्राहकों को टारगेट करना है जो पहली बार इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार का प्रोडक्शन 2026 के मध्य से शुरू हो सकता है.

स्कोडा का कहना है कि Epiq को ऐसी कीमत पर लाने की कोशिश की जा रही है जो पारंपरिक पेट्रोल या डीजल SUV के करीब हो. यूरोपियन मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 24,950 यूरो रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 32 लाख रुपये बैठती है. हालांकि भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत अलग हो सकती है.

कॉम्पैक्ट साइज लेकिन स्पेस में नहीं होगा समझौता

नई Skoda Epiq का डिजाइन मॉडर्न और यूथफुल रखा गया है. इसकी लंबाई 4171mm, चौड़ाई 1798mm और ऊंचाई 1581mm है. कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट SUV साइज में रखा है ताकि शहरों में ड्राइविंग आसान हो सके.

इसके बावजूद स्पेस के मामले में यह काफी प्रैक्टिकल बताई जा रही है. SUV में 475 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा, जबकि फ्रंट में 25 लीटर का अतिरिक्त स्टोरेज भी दिया गया है. यही वजह है कि फैमिली यूज और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए इसे मजबूत विकल्प माना जा रहा है.

इंटीरियर में मिलेगा डिजिटल और प्रीमियम अनुभव

Skoda Epiq के केबिन को सिंपल लेकिन टेक-फोकस्ड डिजाइन दिया गया है. इसमें 13 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा, जबकि ड्राइवर के लिए 5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले दिया जाएगा.

कार में यूजर फ्रेंडली लेआउट पर ज्यादा ध्यान दिया गया है ताकि रोजाना इस्तेमाल के दौरान कंट्रोल्स आसानी से एक्सेस किए जा सकें. स्कोडा का फोकस इस SUV को टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकैलिटी का बैलेंस बनाने पर दिखाई देता है.

दो बैटरी ऑप्शन, 425Km तक की रेंज

Skoda Epiq को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा. बेस मॉडल में 37kWh बैटरी मिलेगी, जो लगभग 305 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी. वहीं बड़े 52kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट में 208bhp पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा.

कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट करीब 425 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगा. यह SUV फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएगी. शहर और हाईवे दोनों परिस्थितियों में इसकी रेंज और परफॉर्मेंस काफी अहम साबित हो सकती है.

सिर्फ 25 मिनट में होगी 80% तक चार्ज

Skoda Epiq की सबसे बड़ी खासियत इसकी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मानी जा रही है. SUV में 105kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. कंपनी के अनुसार इसे 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 25 मिनट लगेंगे.

तेजी से बढ़ते EV मार्केट में फास्ट चार्जिंग अब ग्राहकों की सबसे बड़ी जरूरत बनती जा रही है और स्कोडा इसी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. आने वाले समय में यह SUV Kia EV2, Renault 4 और Volkswagen ID सीरीज जैसी कारों को सीधी चुनौती देती नजर आ सकती है.

यह भी पढ़ें: 3 लाख रुपये सस्ती होकर ADAS और 7 एयरबैग्स के साथ आयी यह फैमिली SUV

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola