Auto Expo 2020 में दिखेगी Maruti Suzuki की पहली Electric कार Futuro E

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2020 5:11 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि वह अगले महीने होने वाले वाहन एक्सपो में कूपे स्टाइल की इलेक्ट्रिक कार का नमूना पेश करेगी. कंपनी ने बयान में कहा कि फ्यूचरो-ई को युवाओं की आकांक्षाओं को देखते हुए भारत में डिजाइन किया गया है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि वह अगले महीने होने वाले वाहन एक्सपो में कूपे स्टाइल की इलेक्ट्रिक कार का नमूना पेश करेगी.

कंपनी ने बयान में कहा कि फ्यूचरो-ई को युवाओं की आकांक्षाओं को देखते हुए भारत में डिजाइन किया गया है. उसने आगे कहा कि फ्यूचरो-ई यूटिलिटी वाहन श्रेणी के लिए डिजाइन के लिहाज से एक नयी परिभाषा लिखेगी.

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग) सी.वी. रमन ने कहा, यह भविष्य में वाहनों के डिजाइन की झलक पेश करेगी. साथ ही फ्यूचरो-ई कॉन्सेप्ट भारतीय वाहन बाजार के लिए मारुति सुजुकी के दृष्टिकोण को दर्शाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola