Ferrari Luce EV: 1035 hp की पावर और 530 km की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार से उठा पर्दा
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 May 2026 12:09 PM
Ferrari Luce EV (Photo: Ferrai)
Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार Luce EV पेश हो चुकी है. ये दमदार परफॉर्मेंस, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और लग्जरी के नए कॉम्बिनेशन के साथ आई है. इसमें 5-सीटर लेआउट, क्वाड-मोटर सेटअप, एडवांस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज मिलती है.
Ferrari ने आखिरकार अपनी पहली दमदार इलेक्ट्रिक सुपरकार Luce EV से पर्दा उठा दिया है. यह कार ट्रेडिशनल Ferrari डिजाइन से काफी अलग लुक के साथ आई है. इसमें करीब 1,035 hp का पावरफुल इलेक्ट्रिक सेटअप मिलता है. वहीं एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 530 km तक चल सकती है. खास बात यह है कि Ferrari ने इसे किसी लिमिटेड एडिशन शोपीस की तरह नहीं, बल्कि रेगुलर प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर पेश किया है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
Ferrari Luce EV: डिजाइन
Ferrari ने अपनी डिजाइन टीम Centro Stile और Jony Ive की कंपनी LoveFrom के साथ मिलकर इसे ऐसा लुक दिया है. यहां सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एयरोडायनामिक एफिशिएंसी पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है. इसकी लंबाई करीब 5019 mm है. खास बात यह है कि यह Ferrari Purosangue से भी ज्यादा लो-स्लंग यानी जमीन के करीब बैठती है.. इसका ड्रॉपलेट-शेप वाला केबिन और एल्यूमिनियम बॉडी इसे बेहद फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं. सामने की तरफ विंग-स्टाइल जैसी डिजाइन दी गई है, जबकि बोनट और विंडशील्ड इतनी स्मूद तरीके से जुड़े हैं कि पूरी कार एक फ्लोइंग सरफेस जैसी लगती है. इतना ही नहीं, कंपनी ने विंडशील्ड वाइपर तक को खास तरीके से डिजाइन किया है ताकि हवा का फ्लो बेहतर रहे.

सिर्फ 0.254 Cd (Coefficient of Drag) के ड्रैग कोएफिशिएंट के साथ यह गाड़ी काफी ज्यादा एफिशिएंट नजर आती है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी एक्टिव एयरोडायनामिक्स का यूज नहीं किया गया है. आगे 23 इंच और पीछे 24 इंच के बड़े पहिए इसकी रोड प्रेजेंस को और दमदार बनाते हैं. वहीं पीछे दिए गए गोल टेल लैंप्स इसकी लुक में अलग ही स्टाइल जोड़ते हैं.
Ferrari Luce EV: केबिन
Ferrari Luce के केबिन में एल्युमिनियम, ग्लास और प्रीमियम डिजिटल टच का यूज किया गया है. खास बात ये है कि इतनी मॉडर्न टेक्नोलॉजी होने के बावजूद कार अंदर से स्क्रीन से भरी हुई नहीं लगती. इसका सेंट्रल डिस्प्ले जरूरत पड़ने पर पैसेंजर की तरफ घुमाया जा सकता है, इसलिए अलग स्क्रीन देने की जरूरत ही नहीं पड़ी.
इसमें 5-सीटर लेआउट मिलता है क्योंकि बीच में ट्रांसमिशन टनल नहीं है. इसलिए पीछे बैठने वालों को पहले से कहीं ज्यादा स्पेस और आराम मिलता है. लगेज स्पेस भी Ferrari की अब तक की कारों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है. अंदर हर छोटी-बड़ी डिटेल पर खास ध्यान दिया गया है, चाहे मटेरियल की क्वालिटी हो या फिर हर सतह का फिनिश.
यह भी पढ़ें: नई 2026 Tata Tiago EV में क्या बदला? पुराने मॉडल से 6 बड़े अपग्रेड जरूर देखें
Ferrari Luce EV: इलेक्ट्रिक पावरट्रेन
इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार क्वाड-मोटर सेटअप है. यानी चारों पहियों को अलग-अलग मोटर पावर देती है. खास बात ये है कि इन परमानेंट-मैग्नेट मोटर्स को पूरी तरह इन-हाउस तैयार किया गया है. पावर की बात करें तो पीछे लगी दोनों मोटर्स 355 kW की पावर जनरेट करती हैं. जबकि आगे की मोटर्स 105 kW की पावर देती हैं. कुल मिलाकर यह मशीन करीब 1,035 hp की जबरदस्त ताकत निकालती है. इतना ही नहीं, फ्रंट मोटर्स 30,000 rpm तक की स्पीड पर काम करती हैं.
Ferrari ने इस इलेक्ट्रिक सुपरकार में 800-वोल्ट का बड़ा बैटरी पैक दिया है, जिसे सीधे कार के चेसिस में फिट किया गया है. इसका फायदा ये होता है कि कार का सेंटर ऑफ ग्रैविटी नीचे रहता है. इससे हाई-स्पीड पर भी गाड़ी ज़्यादा स्टेबल और शानदार हैंडलिंग देती है. इतना ही नहीं, Ferrari Luce में 350 kW तक की सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. साथ ही कंपनी इसमें पावरट्रेन पर 8 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी भी दे रही है.

Ferrari Luce EV: ड्राइविंग कंट्रोल
Ferrari ने Luce में ड्राइविंग को मजेदार बनाने के लिए एक बिल्कुल नया तरीका अपनाया है. यहां आपको ट्रेडिशनल गियर शिफ्टिंग नहीं मिलती, बल्कि स्टीयरिंग पर दिए गए पैडल्स से ही कार की पावर डिलीवरी और ब्रेकिंग कंट्रोल होती है. Ferrari इस सिस्टम को ‘Torque Shift Engagement’ कहती है.
ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से पावर और ब्रेकिंग की ताकत को 5 अलग-अलग लेवल पर सेट कर सकता है. इसके साथ टॉर्क वेक्टरिंग और रियर-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो Luce को सिर्फ तेज ही नहीं बल्कि बेहद एंगेजिंग और ड्राइवर-फोकस्ड बनाते हैं.
Ferrari Luce EV: कीमत
इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.5 लाख यूरो रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग 6.10 करोड़ रुपये बैठती है. खास बात ये है कि Ferrari अपने ग्राहकों को जबरदस्त कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स भी देने वाली है.
यह भी पढ़ें: Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










