Tata Nexon EV लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 300 किलोमीटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2019 5:12 PM
मुंबई : वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को अपने पहले इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) नेक्सन ईवी को प्रदर्शित किया. इसे कुछ सप्ताह के भीतर ही बाजार में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा. कंपनी ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को उसके सबसे लोकप्रिय एसयूवी नेक्सन के आधार पर तैयार किया गया […]
मुंबई : वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को अपने पहले इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) नेक्सन ईवी को प्रदर्शित किया. इसे कुछ सप्ताह के भीतर ही बाजार में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा.
कंपनी ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को उसके सबसे लोकप्रिय एसयूवी नेक्सन के आधार पर तैयार किया गया है और यह जिपट्रॉन प्रौद्योगिकी से लैस है.
यह एक बार चार्ज करने पर न्यूनतम 300 किलोमीटर चलने में सक्षम है तथा महज 9.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति प्राप्त कर सकता है. कंपनी ने कहा कि नेक्सन ईवी की अग्रिम बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी.
हालांकि उसने वाहन की कीमत या डिलिवरी की तारीख की जानकारी नहीं दी. कीमत के बारे में कंपनी ने कहा कि नेक्सन ईवी एएमटी संस्करण से करीब 20 प्रतिशत महंगा होगा. अत: इसकी कीमत 15 से 17 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










