ePaper

WhatsApp में मिली नयी खामी, MP4 फाइल के जरिये आपकी जानकारियों में सेंध लगा सकते हैं Hackers

Updated at : 20 Nov 2019 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp में मिली नयी खामी, MP4 फाइल के जरिये आपकी जानकारियों में सेंध लगा सकते हैं Hackers

नयी दिल्ली : भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम-इंडिया (सीईआरटी-इन) ने व्हाट्सएप के उपभोक्ताओं के लिए एक चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि एक एमपी4 फाइल के साथ वायरस फैल रहा है, जिसके कारण व्हाट्सएप के उपयोक्ताओं को पता चले बिना उनकी निजी जानकारियां चोरी होने का जोखिम है. यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम-इंडिया (सीईआरटी-इन) ने व्हाट्सएप के उपभोक्ताओं के लिए एक चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि एक एमपी4 फाइल के साथ वायरस फैल रहा है, जिसके कारण व्हाट्सएप के उपयोक्ताओं को पता चले बिना उनकी निजी जानकारियां चोरी होने का जोखिम है. यह परामर्श ऐसे समय आया है, जब सितंबर में इस बात का खुलासा हुआ है कि इजरायल के स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप के जरिये कई भारतीय पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी की गयी है.

सीईआरटी-इन ने परामर्श में कहा कि व्हाट्सएप में एक खामी का पता चला है. इसके जरिये हैकर कहीं दूर बैठे आपके उपकरण से सूचनाएं चुरा सकते हैं. उसने कहा कि इसमें उपभोक्ता जैसे ही संक्रमित एमपी4 फाइल डाउनलोड करते हैं, उनके उपकरण में दर्ज सूचनाओं पर चोरी का जोखिम उपस्थित हो जाता है. इसके लिए उनसे किसी तरह की सहमति नहीं मांगी जाती. सीईआरटी-इन ने कहा कि व्हाट्सएप के छह से अधिक संस्करण (अपडेट) में यह खामी मौजूद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola