2019 BMW M5 Competition: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की 1.55 करोड़ की कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2019 8:52 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी प्रीमियम सेडान एम5 कम्पटीशन का उन्नत संस्करण सोमवार को पेश किया. शोरूम में इसकी कीमत 1.55 करोड़ रुपये है. कंपनी ने बयान में कहा कि नयी एम 5 कम्पटीशन में 8 सिलिंडर पेट्रोल पावरट्रेन (इंजन) दिया गया है. यह मॉडल सोमवार से सभी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी प्रीमियम सेडान एम5 कम्पटीशन का उन्नत संस्करण सोमवार को पेश किया. शोरूम में इसकी कीमत 1.55 करोड़ रुपये है.

कंपनी ने बयान में कहा कि नयी एम 5 कम्पटीशन में 8 सिलिंडर पेट्रोल पावरट्रेन (इंजन) दिया गया है. यह मॉडल सोमवार से सभी बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर उपलब्ध होगा.

एम 5 कम्पटीशन आठ स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 625 हॉर्स पावर (एचपी) के इंजन के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ सकती है.

इसके अलावा इस मॉडल में डायनमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, डायनमिक ब्रेक कंट्रोल समेत अन्य फीचर्स दिये गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola