Realme को एक साल में 70 लाख लोगों ने चुना, 15 जून से Realme C2 मिलेगा आॅफलाइन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 6:15 PM
स्मार्टफोन कंपनी ‘रियलमी’ के एक वर्ष के भीतर 70 लाख उपभोक्ता (यूजर्स) बन गये हैं. कंपनी एंट्री लेवल के अपने संस्करण रियलमी दो को 15 जून को आॅफलाइन बाजार में पेश कर रही है. यह फोन देशभर में 8,000 स्टोर्स में उपलब्ध होगा. रियलमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव शेठ ने यहां यह जानकारी […]
स्मार्टफोन कंपनी ‘रियलमी’ के एक वर्ष के भीतर 70 लाख उपभोक्ता (यूजर्स) बन गये हैं. कंपनी एंट्री लेवल के अपने संस्करण रियलमी दो को 15 जून को आॅफलाइन बाजार में पेश कर रही है.
यह फोन देशभर में 8,000 स्टोर्स में उपलब्ध होगा. रियलमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव शेठ ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा, रियलमी सी2 के लिए ग्राहकों की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए हम इस उपकरण को आॅफलाइनस्टोर्स पर 15 जून से उपलब्ध करा रहे हैं.
अभी तक यह फोन फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट के जरिये बेचा जाता था. शेठ ने कहा, हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करते हुए अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ ग्राहक अनुभव प्रदान करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि रियलमी सी 2 तीन मॉडलों में उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










