ePaper

रॉयल एनफील्ड ने आखिर क्यों वापस ली 7 हजार गाड़ियां, जानें

Updated at : 07 May 2019 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड ने आखिर क्यों वापस ली 7 हजार गाड़ियां, जानें

नयी दिल्ली : मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बुलेट और बुलेट इलेक्ट्रा की करीब 7,000 मोटरसाइकिलों को वापस मंगवाया है. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इन वाहनों में त्रुटिपूर्ण ब्रेक कैलिपर बोल्ट की पहचान की गयी है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 20 मार्च 2019 से 30 अप्रैल 2019 के बीच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बुलेट और बुलेट इलेक्ट्रा की करीब 7,000 मोटरसाइकिलों को वापस मंगवाया है. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इन वाहनों में त्रुटिपूर्ण ब्रेक कैलिपर बोल्ट की पहचान की गयी है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 20 मार्च 2019 से 30 अप्रैल 2019 के बीच उत्पादित इन वाहनों में इस त्रुटि की पहचान की गयी है . इसलिए कंपनी पहले से सक्रियता दिखाते हुए इन वाहनों की सर्विस के लिए वापस बुला रही है. ब्रेक कैलिपर बोल्ट, किसी वाहन में ब्रेक लगाने वाली प्रणाली का अहम कलपुर्जा होता है. यह ब्रेक होज और ब्रेक कैलिपर को सुरक्षित करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola