Honda City और हुंडई वरना को टक्कर देकर मारुति की Ciaz लगातार तीसरे साल Top पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 5:08 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति-सुजुकी इंडिया की कार ‘सियाज’ लगातार तीसरे साल मध्यम आकार की सेडान कार कैटेगरी में शीर्ष पर रही. कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस कैटेगरी में सियाज की टक्कर होंडा सिटी और हुंडई वरना से थी. मारुति ने कहा कि 2018-19 में 46,000 से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति-सुजुकी इंडिया की कार ‘सियाज’ लगातार तीसरे साल मध्यम आकार की सेडान कार कैटेगरी में शीर्ष पर रही. कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस कैटेगरी में सियाज की टक्कर होंडा सिटी और हुंडई वरना से थी. मारुति ने कहा कि 2018-19 में 46,000 से अधिक सियाज कारों की बिक्री हुई. सेडान कार के बाजार में उसकी हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी रही.

इसे भी देखें : मारुति ‘सियाज’ ने एक लाख कारों की बिक्री का आंकडा किया पार

कंपनी ने हाल ही में सियाज का नया मॉडल पेश किया है. यह डेढ़ लीटर डीजल और पेट्रोल दोनों मॉडलों में आती है. मारुति ने कहा कि 2014 से अब तक कुल 2.56 लाख से अधिक सियाज कारें बिकी हैं. वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में मध्यम आकार सेडान कार कैटेगरी में होंडा सिटी दूसरे स्थान पर रही. इस दौरान 41,072 होंडा सिटी कारों की बिक्री हुई, जबकि वरना की 39,568 इकाइयां बिकीं और वह तीसरे स्थान पर रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola