मोटोरोला ने भारत में दिया एंड्रॉयड 4.4.4 अपडेट

नयी दिल्ली:मोटोरोला ने भारत में मोटो इ, मोटो जी और मोटो एक्स के लिए गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 4.4.4 अपडेट जारी करने का एलान कर दिया है. मोटोरोला ने ट्वीट करके कहा, हमने मोटो इ, मोटो जी और मोटो एक्स के लिए एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट का अपडेट इस हफ्ते देना शुरू […]
नयी दिल्ली:मोटोरोला ने भारत में मोटो इ, मोटो जी और मोटो एक्स के लिए गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 4.4.4 अपडेट जारी करने का एलान कर दिया है. मोटोरोला ने ट्वीट करके कहा, हमने मोटो इ, मोटो जी और मोटो एक्स के लिए एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट का अपडेट इस हफ्ते देना शुरू कर दिया है.
आपके मोटो पर जल्द ही अपडेट पहुंच जाएगा!
चूंकि अपडेट कई चरणों में जारी किया जाता है, इसलिए हर किसी को यह अपडेट तुरंत नहीं मिलेगा, लेकिन कुछ दिनों में यह सबको मिल जायेगा. मोटोरोला ने भारत में किसी फोन को एंड्रॉयड 4.4.3 किटकैट का अपडेट नहीं दिया है इसलिए ये फोन्स एंड्रॉयड 4.4.2 से एंड्रॉयड 4.4.4 पर सीधे अपडेट होंगे. अलग-अलग स्मार्टफोन्स पर अपडेट का साइज 50-75 एमबी तक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




