Hurry Up! एक अप्रैल से 25, 000 रुपये तक महंगी हो जायेंगी टाटा मोटर्स की गाड़ियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 3:43 PM
नयी दिल्ली : अगर आप टाटा मोटर्स के किसी भी मॉडल की कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी कीजिए। आपके पास वर्तमान बाजार कीमतों पर बस केवल कुछ दिन ही टाटा मोटर्स की कारें मिल सकेंगी. अगर आपने इसे बुक कराने में देर की, तो फिर आपको टाटा मोटर्स की कारों […]
नयी दिल्ली : अगर आप टाटा मोटर्स के किसी भी मॉडल की कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी कीजिए। आपके पास वर्तमान बाजार कीमतों पर बस केवल कुछ दिन ही टाटा मोटर्स की कारें मिल सकेंगी. अगर आपने इसे बुक कराने में देर की, तो फिर आपको टाटा मोटर्स की कारों को खरीदना महंगा पड़ सकता है. इसका कारण यह है कि घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स आगामी एक अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है.
इसे भी देखें : जल्द ही प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज पेश करेगी टाटा मोटर्स, कीमत 9.34 लाख रुपये तक
घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने शनिवार को कहा कि वह अप्रैल से अपने यात्री वाहनों की कीमत 25 हजार रुपये तक बढ़ायेगी. कंपनी ने कहा कि लागत खर्च बढ़ने तथा बाह्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण वह कीमतें बढ़ा रही है. इससे पहले टोयोटा और जगुआर लैंड रोवर भी अप्रैल से चुनिंदा मॉडलों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं.
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबारी इकाई) मयंक पारीक ने कहा कि बाजार की बदलती परिस्थितियां, निर्माण में बढ़ती लागत और विभिन्न बाहरी आर्थिक कारकों ने हमें कीमत बढ़ाने पर विचार करने को मजबूर किया है. टाटा मोटर्स अभी नैनो से लेकर प्रीमियम एसयूवी हेक्सा तक बेचती है, जिनकी कीमत 2.36 लाख रुपये से 18.37 लाख रुपये तक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










