Suzuki Motorcycle ने लॉन्च 7.46 लाख रुपये की V-Strom 650 XT का नया मॉडल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 5:48 PM
नयी दिल्ली : सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी एबीएस का 2019 मॉडल सोमवार को लॉन्च किया. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.46 लाख रखी गयी है. कंपनी ने बयान में कहा कि वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी में नये ग्राफिक्स के साथ अतिरिक्त फीचर्स दिये गये हैं. इसमें 645सीसी का इंजन लगा […]
नयी दिल्ली : सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी एबीएस का 2019 मॉडल सोमवार को लॉन्च किया. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.46 लाख रखी गयी है. कंपनी ने बयान में कहा कि वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी में नये ग्राफिक्स के साथ अतिरिक्त फीचर्स दिये गये हैं. इसमें 645सीसी का इंजन लगा है.
इसे भी पढ़ें : सुजुकी ने पेश किया इस क्रूजर बाइक का नया वेरिएंट, जानें कीमत और खूबियां
सुजुकी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेश सतोषी उचिदा ने कहा कि वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी के 2019 मॉडल में कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिये गये हैं और यह इसके आकर्षण को बढ़ायेगा. उन्होंने कहा कि पिछले साल लॉन्च हुई सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650एक्सटी को लेकर हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. हम उम्मीद करते यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी. नये मॉडल फ्यूल इंजेक्शन तकनीकी से लैस है, जो कि बेहतर प्रदर्शन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










