सैमसंग गैलेक्सी एस 5 ने मचायी झारखंड के बाजार में धूम

Updated at : 18 Jun 2014 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी एस 5 ने मचायी झारखंड के बाजार में धूम

रांची : सैमसंग मोबाइल गैलेक्सी एस5 ने धूम मचा रखी है. बेहतरीन फीचर से लैस इस मोबाइल की झारखंड मे जोरदार मांग है. हाल में लाच किय गये इस मोबाइल की 1000 से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. इस मोबाइल में ग्राहकों को ऑफर दिये जा रहे हैं. मोबाइल पर बाइबैक ऑफर दिया जा रहा […]

विज्ञापन

रांची : सैमसंग मोबाइल गैलेक्सी एस5 ने धूम मचा रखी है. बेहतरीन फीचर से लैस इस मोबाइल की झारखंड मे जोरदार मांग है. हाल में लाच किय गये इस मोबाइल की 1000 से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. इस मोबाइल में ग्राहकों को ऑफर दिये जा रहे हैं.

मोबाइल पर बाइबैक ऑफर दिया जा रहा है. इसमें ग्राहक 10 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं. जून माह मे खरीदारी करनेवाले ग्राहकों को ब्लूटूथ हैंडसेट दिया जा रहा है. एक साल तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दी जा रही है. इसमें ग्राह 990 रुपये में अपनी स्क्रीन बदलवा सकते हैं. इसकी कीमत 8000 रुपये है. इसके साथ ही गैलेक्सी गिफ्ट के तहत 34 हजार रुपये कीमत के एप्स फ्री डाउनलोड किये जा सकत हैं. एयरटेल प्रीपेड के ग्राहक 60 दिनों के लिए दो जीबी 3जी डेटा मुफ्त पा सकते हैं. वहीं पोस्टपेड ग्राहक एक जीबी छह माह तक पा सकते हैं.

* मोबाइल की विशेषताएं

* एडीआर मोड : इस मोबाइल में एचडीआर मोड दिया गया है. इसकी मदद से रोशनी के विपरित तसवीरें व वीडियो साफ ली जा सकती हैं. सामान्यत: सूर्य की ओर कैमरे से ली गयी तसवीरें डार्क आती है. एचडीओर मोड इसे ठीक कर साफ तसवीरे खींच सकता है.

* आइपी67 : कंपनी ने मोबाइल में यह यूनिक फीचर दिया है. डस्ट व वाटर रिसिस्टेंट है. पानी में 30 मिनट तक रहने के बाद भी मोबाइल में खराबी नहीं आती है.पसीने से भी इसको नुकसान नहीं पहुंचता है.

यूपीएस मोड : अल्ट्रा पावर सेविंग मोड यानी यूपीएस मोड के माध्यम से बैटरी कम होने पर मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक एंड ह्वाइट हो जाती है. इसके साथ ही इस दौरान फोन पर केवल मैसेज, कॉल व इंटरनेट का ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

* एस हेल्थ : एस5 लोगों के हेल्थ पर भी नजर रखने में सक्षम है. यह आपके दिल की धड़कन को मॉनिटर करता है. इसे पर्सनल फिटनेस ट्रैकर भी कहा जाता है. इसमें लगा पेडोमीटर आपके वाकिंग डिस्टेंस, कैलरी, स्पीड, अवधि आदि पर नजर बनाये रखता है.

* अन्य : गैलेक्सी एस5 में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन तसवीरें लेता है. इसके साथ ही फिंगर स्कैनर, 5.1 फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले इसकी खासियतों में शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola