ePaper

Diwali with Mi Sale: यहां एक रुपये में मिल रहा Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन, ऐसे उठाएं फायदा...

Updated at : 23 Oct 2018 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali with Mi Sale: यहां एक रुपये में मिल रहा Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन, ऐसे उठाएं फायदा...

आनेवालेदीपावली के त्योहार को देखते हुए Xiaomiने Diwali with Mi सेल शुरू किया है. इस सेल में शाओमी के प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर दिये जा रहे हैं, जिसके तहत आप शाओमी के प्रोडक्ट्स को मात्र 1 रुपये में खरीद सकते हैं. 23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक चलने वाली इस सेल में आप कंपनी की […]

विज्ञापन

आनेवालेदीपावली के त्योहार को देखते हुए Xiaomiने Diwali with Mi सेल शुरू किया है. इस सेल में शाओमी के प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर दिये जा रहे हैं, जिसके तहत आप शाओमी के प्रोडक्ट्स को मात्र 1 रुपये में खरीद सकते हैं.

23 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक चलने वाली इस सेल में आप कंपनी की वेबसाइट Mi.com से खरीददारी कर सकते हैं. सेल के दौरान शाओमी के स्मार्टफोन और टीवी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है लेकिन इसका सबसे बड़ा आकर्षण 1 रुपये में मिलने वाले प्रोडक्ट्स हैं.

महंगे प्रॉडक्ट्स मिनिमम प्राइस पर

सेल के दौरान 1 रुपये वाली फ्लैश सेल रोज आयोजित की जाएगी, जिसमें शाओमी के दो प्रोडक्ट्स 1 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराये जायेंगे. इसके साथ कंपनी Small is Big नाम से एक एक्टिविटी चला रही है. इसमें ग्राहक महंगे प्रॉडक्ट्स को मिनिमम प्राइस पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा कंपनी की ओर से क्रैकर निंजा और मोर लाइक्स, मोर डिस्काउंट्स एक्टिविटी का भी चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत 20 अक्तूबर से हो चुकी है.

Xiaomi Diwali with Mi सेल में ये डील्स हैं खास

Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट. 4GB+64GB वेरिएंट 12,999 और 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Rs 22,999 रुपये कीमत वाला Mi LED Smart TV 4A (43) को इस सेल में मात्र Rs 21,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है.

4GB+64GB वाले Redmi Y2 स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन सेल में यह Rs 10,999 रुपये में मिल जायेगा.

Xiaomi Mi A2 हैंडसेट भी 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

आकर्षकऑफर्स भी

SBI क्रेडिट कार्ड से 7,500 रुपये या उससे ज्यादा की शॉपिंग करने पर 750 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट.

Redmi Note 5 Proऔर POCO F1 खरीदने पर Paytm से 500 रुपये का कैशबैक.

MobiKwik के जरिये पेमेंट करने पर 20% का सुपरकैश.

Mi LED Smart TV 4A (32) और Mi LED Smart TV 4A (43) को अमेजन पेसे खरीदने पर 500 रुपये की छूट.

किसी भी स्मार्टफोन की खरीद पर 3,500 रुपये तक के ixigo कूपन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola