फेसबुक ने नये उपयोक्ताओं के लिए प्राइवेसी नीति बदली

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने अपनी निजता (प्राइवेसी) नीति में बदलाव किए हैं जिसका उद्देश्य नये उपयोक्ताओं को अपनी सूचनाओं को कुछ लोगों तक सीमित रखने में मदद करना है. इसके तहत फेसबुक से जुडने वाले नये लोगों की पहली पोस्ट केवल उनके दोस्त ही देख सकेंगे जबकि अब तक यह सभी (सार्वजनिक) […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने अपनी निजता (प्राइवेसी) नीति में बदलाव किए हैं जिसका उद्देश्य नये उपयोक्ताओं को अपनी सूचनाओं को कुछ लोगों तक सीमित रखने में मदद करना है.

इसके तहत फेसबुक से जुडने वाले नये लोगों की पहली पोस्ट केवल उनके दोस्त ही देख सकेंगे जबकि अब तक यह सभी (सार्वजनिक) को दिखती थी. फेसबुक इस बारे में अपने उपयोक्ताओं को जानकारी दे रही है.कंपनी ने ये बदलाव निजता को लेकर जता रही चिंताओं को दूर करने के लिए उठाया है. कंपनी का कहना है कि उपयोक्ता अब किसी भी सयम यह तय कर सकेंगे कि उनकी कोई पोस्ट विशेष कितने या किस समूह के लोगों को दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola