Toyota और Suzuki भारत में बनायेंगी एक-दूसरे की गाड़ियां, जानें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2018 10:45 PM
नयी दिल्ली : जापानी वाहन कंपनी टोयोटा और सुजुकी भारत में अपनी भागीदारी का दायरा बढ़ाने की तैयारी में हैं. इसके खास योजना के तहत टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भारत में सुजुकी द्वारा विकसित माॅडलों को बना सकती है जिन्हें वे अपने अपने ब्रांड नेटवर्क के जरिये बेचेंगी. इसके अनुसार टोयोटा मोटर और सुजुकी मोटर काॅरपोरेशन […]
नयी दिल्ली : जापानी वाहन कंपनी टोयोटा और सुजुकी भारत में अपनी भागीदारी का दायरा बढ़ाने की तैयारी में हैं. इसके खास योजना के तहत टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भारत में सुजुकी द्वारा विकसित माॅडलों को बना सकती है जिन्हें वे अपने अपने ब्रांड नेटवर्क के जरिये बेचेंगी.
इसके अनुसार टोयोटा मोटर और सुजुकी मोटर काॅरपोरेशन ने प्रौद्योगिकी विकास, वाहन विनिर्माण तथा बाजार विकास के क्षेत्र में नयी संयुक्त परियोजनाओं पर विचार करने पर सहमति जतायी है.
टोयोटा और सुजुकी ने मार्च में भारतीय बाजार में एक दूसरे को हाइब्रिड आैर अन्य वाहनों की आपूर्ति का मूल समझौता मार्च में किया था.
इसके अनुसार, ये कंपनियां टोयोटा व डेंसो काॅरपोरेशन द्वारा सुजुकी द्वारा बनाये जाने वाले एक कांपैक्ट पावरट्रेन के लिए तकनीकी सहायता देने पर भी चर्चा करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










