ePaper

कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो पढ़ लें यह खबर.....Duster की कीमत में 1 लाख तक की कमी

Updated at : 04 Mar 2018 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो पढ़ लें यह खबर.....Duster की कीमत में 1 लाख तक की कमी

वाहन कंपनी Renault ने अपनी SUV Duster की कीमत में भारी कटौती की है. अब Duster पेट्रोल की शुरुआती कीमत 7.95 लीख रुपये है, वहीं Duster के डीजल वेरिएंट की कीमत 8.95 रुपये हो गयी है.Renault ने कई गाड़ियों की कीमत में कमी की है. सबसे ज्यादा कटौती टॉप वेरिएंट RXZ AWD डीजल मॉडल के […]

विज्ञापन

वाहन कंपनी Renault ने अपनी SUV Duster की कीमत में भारी कटौती की है. अब Duster पेट्रोल की शुरुआती कीमत 7.95 लीख रुपये है, वहीं Duster के डीजल वेरिएंट की कीमत 8.95 रुपये हो गयी है.Renault ने कई गाड़ियों की कीमत में कमी की है. सबसे ज्यादा कटौती टॉप वेरिएंट RXZ AWD डीजल मॉडल के लिए की गई है.

इस वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये तक कम कर दी गयी है. मारुति की Swift Dzire की तरह ही भारत में Renault की डस्टर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है. कंपनी का कहना है कि इन कारों की मैन्यूफैक्चरिंग बड़े पैमाने पर भारत होती है. इसलिए इन कारों की कीमत में कमी की गयी है.

नयी कीमतों को लेकर रेनो इंडिया ऑपरेशन्स के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित साहनी ने कहा, "रेनो ने क्विड में देश में बनाए गए 98 फीसदी उत्पादों का इस्तेमाल किया है. इससे सीधा ग्राहकों को फायदा पहुंचता है. कंपनी अब रेनो डस्टर से भी यही उम्मीद कर रही है कि नयी कीमतों और देसी उत्पादों की नीति को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिले"

वेरिएंट्स बचत

कीमत 2017 मॉडलकीमत 2018 मॉडलबचत
RXE पेट्रोल8,50,925 रुपये 7,95,000 रुपये55,925 रुपये
RXL पेट्रोल9,30,816 रुपये 8,79,000 रुपये 51,816 रुपये
RXS CVT पेट्रोल 10,24,746 रुपये9,95,000 रुपये 29,746 रुपये
Std 85 PS डीजल9,45,663 रुपये8,95,000 रुपये50,663 रुपये
RXE 85 PS डीजल9,65,560 रुपये9,09,000 रुपये 56,560 रुपये
RXS 85 PS डीजल 10,74,034 रुपये9,95,000 रुपये 79,034 रुपये
RXZ 85 PS डीजल 11,65,234 रुपये10,89,000 रुपये 76,237 रुपये
RXZ 110 PS डीजल12,49,276 रुपये 11,79,000 रुपये 70,976 रुपये
RXZ 110 PS AMT डीजल13,09,970 रुपये 12,33,000 रुपये76,970 रुपये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola