ePaper

Gr8! नये रंग में लांच हुआ Samsung Galaxy S8, Galaxy S8+

Updated at : 05 Jul 2017 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Gr8! नये रंग में लांच हुआ Samsung Galaxy S8, Galaxy S8+

सैमसंग ने बुधवार को भारत में अपना गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन को ऑर्किड ग्रे कलर वेरिएंट में लांच किया. भारत में Samsung Galaxy S8केनये कलर वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये और Galaxy S8+ के नये कलर वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये रखी गयी है. सैमसंग इंडियाद्वाराजारी एक बयान के मुताबिक, गैलेक्सी एस8 और […]

विज्ञापन

सैमसंग ने बुधवार को भारत में अपना गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन को ऑर्किड ग्रे कलर वेरिएंट में लांच किया. भारत में Samsung Galaxy S8केनये कलर वेरिएंट की कीमत 57,900 रुपये और Galaxy S8+ के नये कलर वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये रखी गयी है.

सैमसंग इंडियाद्वाराजारी एक बयान के मुताबिक, गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को शानदार प्रतिक्रिया मिली है. सैमसंग इस फोन को नये ऑर्किड ग्रे कलर वेरिएंट में लांच कर खुश है. नये कलर वेरिएंट के साथ, हमारे ग्राहक अब स्टाइल स्टेटमेंट के साथ कुछ अलग कर दिखा सकेंगे.

इस फोन के साथ 4,499 रुपये की कीमत वाला कनवर्टिबल वायरलेस चार्जर मुफ्त मिलेगा. इसके अलावा, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा. नया कलर वेरिएंट 5 जुलाई से फ्लिपकार्ट, सैमसंग शॉप और चुनिंदा स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है.

गौरतलब है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट्स में अप्रैल में भारत में लांच किया गया था.

WoW : इन दमदार फीचर्स के साथ सितंबर में लांच होगा Samsung का सबसे महंगा स्मार्टफोन Galaxy Note 8…!

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440×2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है. वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440×2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है. कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है. डिस्प्ले का एेसपेक्ट रेशियो 18:9 है.

गैलेक्सी एस8 में 12 मेगापिक्सल पिछला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है. यह डिवाइस आईपी68 की रेटिंग से लैस है, यानी वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंट है. इसमें आइरिस स्कैनर, चेहरे की पहचान करने वाला स्कैनर और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टाकोर (2.35 गीगाहर्ट्ज प्लस 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर) प्रोसेसर है.

गैलेक्सी एस8 में 3,000 एमएएच और गैलेक्सी एस8 प्लस में 3,500 एमएएच की बैटरी लगी है. यह गूगल के नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम नूगा पर चलता है.
दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं. दोनों हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे. सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola