मानसून की दस्तक के बीच ये है ट्विटर का तोहफा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देश में मानसून के दस्तक देने के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक विशेष नीली छतरी वाली इमोजी जारी की है. यह छतरी इमोजी 16 जून से लाइव है और 31 अगस्त तक सक्रिय रहेगी. ट्विटर इंडिया के मनोरंजन और टीवी पार्टनरशिप के प्रमुख, विरल जानी ने […]
विज्ञापन
देश में मानसून के दस्तक देने के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक विशेष नीली छतरी वाली इमोजी जारी की है. यह छतरी इमोजी 16 जून से लाइव है और 31 अगस्त तक सक्रिय रहेगी.
ट्विटर इंडिया के मनोरंजन और टीवी पार्टनरशिप के प्रमुख, विरल जानी ने कहा, ‘हम प्रसिद्ध भारतीय मानसून के दौरान देश की उदारता का जश्न मनाना चाहते हैं और इसके लिए ट्विटर इमोजी से अच्छा तरीका और क्या हो सकता हैं, जो लोगों को अपने अनुभव और बातचीत साझा करने के लिए प्रेरित करेगा.’
नीले रंग का छाता दिखायी देगा : उन्होंने कहा कि जब यूजर्स देश के अलग-अलग हिस्सों के मानसून को हैशटैग करके ट्वीट का उपयोग करेंगे, तब एक चमकीला नीले रंग का छाता हैशटैग के बाद दिखाई देगा. इससे पहले भी, ट्विटर भारत की स्थानीय संस्कृति जैसे कि दिवाली, गणेश चतुर्थी, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंबेडकर जयंती को मानने के लिए इस प्रकार के इमोजी जारी कर चुका है. हालांकि, यह मौसम पर आधारित पहला इमोजी है, जिसे ट्विटर ने भारत में लॉन्च किया है. लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं और हैशटैग के साथ इसका खुल कर प्रयोग भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










