ePaper

घर में घुस कर की मारपीट, डेढ़ लाख की लूट

Updated at : 04 May 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस कर की मारपीट, डेढ़ लाख की लूट

मोतिहारी : मारपीट कर घर में घुस डेढ़ लाख रुपया लूटने का मामला प्रकाश में आया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना चिरैया थाना के सरसाता गांव का बताया जाता है. इस संबंध में संतोष सहनी नामक एक व्यक्ति ने पुलिस कैंप में एक आवेदन दिया है. संतोष ने बताया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मारपीट कर घर में घुस डेढ़ लाख रुपया लूटने का मामला प्रकाश में आया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना चिरैया थाना के सरसाता गांव का बताया जाता है. इस संबंध में संतोष सहनी नामक एक व्यक्ति ने पुलिस कैंप में एक आवेदन दिया है. संतोष ने बताया कि अपने पिता जगदीश सहनी एवं मां तेतरी देवी के साथ बेठा था तभी

गांव के किशुनदेव सहनी, अमर सहनी, विद्या सहनी, मोहन सहनी, अशेाक सहनी, रुपलाल सहनी आये और जान मारने की नीयत से बिना कुछ कहे मारने-पीटने लगे और घर में घुस कर मेरी पत्नी की पेटी में रखे डेढ़ लाख रुपये, कपड़ा, आभूषण लूट कर चलते बने. बाद में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है.

इधर पुलिस केंद्र प्रभारी भरत राय ने बताया कि इस तरह का आवेदन प्राप्त हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola