कवि जीवनानंद को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Updated at : 23 Oct 2018 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कवि जीवनानंद दास को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने सोमवार को ट्वीट किया ‘कवि जीवनानंद दास को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि’. मैं जब रेल मंत्री थी तो मैंने उनकी कविता ‘रुपोशी बांग्ला’ के नाम पर एक रेलगाड़ी का नाम रखा था. उल्लेखनीय है कि उनका जन्म 17 […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कवि जीवनानंद दास को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने सोमवार को ट्वीट किया ‘कवि जीवनानंद दास को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि’. मैं जब रेल मंत्री थी तो मैंने उनकी कविता ‘रुपोशी बांग्ला’ के नाम पर एक रेलगाड़ी का नाम रखा था.
उल्लेखनीय है कि उनका जन्म 17 फरवरी 1899 को हुआ था और उन्होंने बांग्ला साहित्य को आधुनिक कविताओं की सौगात दी थी. यह वह समय था जब गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की सौंदर्यबोध आधारित कविताओं का सबसे अधिक प्रभाव था.
वह आधुनिक बांग्ला साहित्य के सबसे अधिक मशहूर कवि माने जाते हैं और उन्हें 1953 में रवींद्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनकी मशहूर कृतियों में रूपोशी बांग्ला, बनलता सेन, महापृथ्वी और श्रेष्ठ, कविताएं शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




