योगी के घर में सेंध लगाने निकली सपा, अखिलेश बोले- गोरखपुर में कमल नहीं खिलने देंगे

Edited by Satyendra Giri
Updated:
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव( स्रोत- सोशल मीडिया )

Akhilesh Yadav:समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव में योगी के घर में सेंध लगा दी जाएगी.सपा प्रमुख ने कहा गोरखपुर में कमल नहीं खिलने देंगे. उन्होंने बीजेपी को हराने का संकल्प किया है और गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे.

विज्ञापन

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गोरखपुर में सीएम योगी को तैयारी में लग गए है. उन्होंने कहा कि इस बार हम किसी भी कीमत पर गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लायेंगे. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बहुत जल्द गोरखपुर में कार्यकर्ताओं सम्मेलन का किया जाएगा.

2027 के चुनाव के लिए सपा तैयार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव यूपी विधानसभा 2027 के चुनाव की तैयारी को लेकर लखनऊ में एक मिटिंग की. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में सपा के कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी. सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल इस बैठक की जल्द ही घोषणा करेंगे.उन्होंने कहा कि इस बार हम गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे और चुनावी परिणाम बदलने का संकल्प लिया है. जहां भी हमारी जो कमियां है उन्हें दूर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मान का और उनके सुख- दुख में शामिल होकर इस संकल्प को पूरा करेगी.

बीजेपी को शिक्षा, स्वास्थ्य और अपराध को लेकर घेरने की कोशिश


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार के 10 साल के कार्य हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है, इनके राज में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ने का आरोप लगाया है. सपा प्रमुख ने कहा भाजपा ने झूठे वादे करके जनता को गुमराह करने का काम किया है.उन्होंने इन मुद्दों पर अपनी एक किताब का भी जिक्र किया है.

ओपी राजभर पर सपा ने किया पलटवार


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंत्री ओपी राजभर के बयान पर तीखा प्रहार किया हैं. उन्होंने शायरी वाले अंदाज में कहा कि दाना और गाना कब तक चलेगा ये अफसाना.

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola