ePaper

Agra News: आगरा में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

Updated at : 23 Apr 2022 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: आगरा में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

थाना प्रभारी पिढौरा अनिल कुमार का कहना है कि बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हुई है. बाइक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है.

विज्ञापन

Agra News: आगरा जिले में अज्ञात बाइक ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अपने बेटे की लग्न के लिए समान खरीदने के लिए बाजार गया था और घर लौट रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीँ, इस घटना के बाद मृतक के यहां कोहराम मच गया है.

जानकारी के अनुसार, डिलेवर सिंह (50) निवासी गांव पिढौरा थाना पिढौरा के पुत्र अंकित की घर में शादी है. 26 अप्रैल को मध्य प्रदेश के जिला भिंड से टीका लग्न आ रहा था, जिसके लिए डिलेवर सिंह शुक्रवार को कस्बा भदरौली बाजार में सामान खरीदने के लिए गए थे. शाम को साइकिल से सामान खरीद कर घर वापस गांव लौट रहे थे. तभी गांव गोपालपुरा के पूजा पब्लिक स्कूल के पास एक अज्ञात बाइक ने साइकिल को चपेट में लेकर टक्कर मार दी. बाइक सवार मौके से फरार हो गया. वहीं बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार घायल अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: Agra News: ताजनगरी के बड़े सटोरिये की करोड़ों की संपत्ति पुलिस ने की जब्त, जानें क्यों उठाया गया कदम?

घटना को लेकर ग्रामीण एकत्रित हो गए. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों को सूचित किया. मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस अज्ञात बाइक का पता लगाने का प्रयास कर रही है. शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई है. अचानक हुई व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.

Also Read: Agra News: कार्यक्रम में मौजूद हर आदमी ने ढूंढे फिर भी नहीं मिले BJP विधायक के जूते, नंगे पैर ही लौटे घर

थाना प्रभारी पिढौरा अनिल कुमार का कहना है कि बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हुई है. बाइक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है.

रिपोर्ट – राघवेंद्र सिंह गहलोत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola