Aashram 4: ‘बाबा निराला’ बनकर फिर लौटेंगे बॉबी देओल, बबिता भाभी बनीं त्रिधा चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट, बोलीं- मेकर्स बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं
आश्रम 4 पर त्रिधा चौधरी, फोटो- इंस्टाग्राम
Aashram 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सीरीज में बबिता भाभी का किरदार निभा चुकीं त्रिधा चौधरी ने बताया कि बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज की शूटिंग 2026 में शुरू होगी. जानिए रिलीज टाइमलाइन.
Aashram 4: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं. बाबा निराला के दमदार किरदार में बॉबी देओल को जहां दर्शकों ने खूब सराहा. वहीं, बबीता भाभी के रोल में त्रिधा चौधरी भी जबरदस्त चर्चा में रहीं.
‘आश्रम’ की लगातार मिल रही सफलता के बाद अब फैंस बेसब्री से आश्रम सीजन 4 का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बबीता भाभी का किरदार निभाने वाली त्रिधा चौधरी ने सीरीज के चौथे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
आश्रम 4 की शूटिंग और रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में त्रिधा चौधरी ने बताया कि ‘आश्रम 4’ पर काम जल्द शुरू होने वाला है. एक्ट्रेस ने कहा, “हम लोग जल्द ही इस पर काम शुरू करने वाले हैं. साल 2026 में ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होगी और मेकर्स दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं.”
ऐसे में माना जा रहा है कि आश्रम सीजन 4 दर्शकों को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में देखने को मिल सकता है.
सुपरमार्केट से शुरू हुई बबीता भाभी बनने की कहानी
इंटरव्यू के दौरान त्रिधा चौधरी ने यह भी बताया कि उन्हें ‘आश्रम’ सीरीज कैसे मिली और यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं एक सुपरमार्केट में थी, तभी मेरी मुलाकात कास्टिंग डायरेक्टर माधवी भट्ट से हुई. उन्होंने मुझसे कहा कि प्रकाश सर मुझे ‘आश्रम’ के लिए कंसीडर कर रहे हैं और मुझे जरूर ऑडिशन देना चाहिए.”
बबीता भाभी के लिए बढ़ाया वजन
त्रिधा ने खुलासा किया कि शुरुआत में डायरेक्टर प्रकाश झा को लगा था कि वह बबीता भाभी के किरदार के लिए थोड़ी छोटी दिखती हैं. इसके बाद एक्ट्रेस ने खास तौर पर अपना वजन बढ़ाया. जब वह दोबारा डायरेक्टर से मिलीं, तो प्रकाश झा उन्हें देखकर काफी खुश हुए और कहा कि वह इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









