Whisky का ये कॉम्बिनेशन ‘खांसी, गले की खराश और नाक बंद’ में रामबाण! जानें क्या कहती हैं मेडिकल रिपोर्ट्स

Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Dec 2025 5:03 PM

विज्ञापन

व्हिस्की में डाला गया नींबू का टुकड़ा और अदरक, Pic Credit- Chatgpt

Whisky Combination: सर्दी में व्हिस्की, शहद और नींबू वाला हॉट टॉडी ड्रिंक क्या सचमुच में फायदेमंद होता है? इसका बारे में सबकी अलग अलग राय है. लेकिन आज हम मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट की मदद से जानेंगे कि इसमें कितनी सच्चाई है.

विज्ञापन

Whisky Combination: सर्दी के मौसम में गले में खराश आना, नाक बंद होने की समस्या आम हो जाती है. लोग इससे बचने के लिए कभी अदरक वाली चाय, गर्म सूप का सेवन करते हैं. तो कुछ शराब के शौकीन अक्सर इसके लिए रम या व्हिस्की पीने की सलाह देते हैं. लेकिन बहुत कम ही लोग इसके सेवन का तरीका नहीं जानते हैं. वहीं, जो लोग व्हिस्की के साथ एक्सपेरीमेंट वो इसे हॉट टॉडी के रूप में पीते हैं. इस ड्रिंक को तैयार करते वक्त व्हिस्की में गर्म पानी, शहद और नींबू मिलाकर मिलाया जाता है. कई लोग इस कॉम्बिनेशन को सर्दी में बेहतर बताते हैं. लेकिन क्या सच में व्हिस्की सर्दी के दौरान शरीर को फायदा पहुंचाती है? आइये जानते हैं इस बारे में मेडिकल रिसर्च में क्या कहा गया है.

क्या होती है हॉट टॉडी?

हॉट टॉडी उन पेय में से एक है जिसे सर्दियों में आराम देने वाला माना जाता है. गर्म पानी और नींबू गले को राहत देते हैं, जबकि शहद में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं. पुणे के एक मशहूर अस्पताल सह्याद्रि हॉस्पिटल्स की एक रिपोर्ट कहा गया है कि इस तरह का कॉम्बिनेशन गले की खराश, खांसी और नाक बंद जैसी दिक्कतों में कुछ समय के लिए राहत जरूर देता है. क्योंकि व्हिस्की शरीर में गर्माहट का अहसास कराती है, जो ठंड के दौरान असुविधा को कम कर सकती है. लेकिन यह इलाज नहीं है. वैसे इस बारे में कई विशेषज्ञ भी कहते हैं कि व्हिस्की से सिर्फ अस्थायी राहत मिलती है. यह वायरल या किसी भी प्रकार के बैक्टीरियल संक्रमण को खत्म नहीं करती. कई मामलों में इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है. खासकर, अगर किसी व्यक्ति का पहले से ही कोई दवा चल रही हो, एलर्जी हो या शराब से जुड़ी कोई समस्या हो.

Also Read: Winter Birthday Dress Ideas:  विंटर बर्थडे पर क्या पहनें आपको भी होती है टेंशन? यहां देखें सबसे फैशनेबल आउटफिट आइडियाज

कई रिपोर्ट्स का दावा: शराब के साथ इस तरह का कॉम्बिनेशन गलत

वहीं, कई रिपोर्ट्स इस कॉम्बिनेशन को गलत भी मानते हैं. क्योंकि सर्दी-जुकाम में शरीर को पानी, आराम और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है. जबकि शराब शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती है, जिससे हालत ज्यादा खराब हो सकती है. शहद और नींबू का सेवन बिना शराब के ज्यादा बेहतर विकल्प है.

Also Read: Sleep Tips for Baby: इन तरीकों से मिनटों में सो जाएगा बच्चा, रात को जागकर नहीं करेगा परेशान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola