स्टाइल भी, लग्जरी भी और परफॉर्मेंस भी... Mini की नई प्रीमियम SUV आज होगी लॉन्च

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

मिनी कंट्रीमैन C / फोटो- मिनी इंडिया

Mini Countryman C आज भारतीय बाजार में एंट्री करने जा रही है. नई SUV में प्रीमियम फीचर्स, हाईटेक केबिन, स्टाइलिश डिजाइन और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

अगर आप एक ऐसी लग्जरी SUV का इंतजार कर रहे हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी हो, तो आपका इंतजार आज खत्म होने वाला है. Mini India आज भारतीय बाजार में नई अपनी नई प्रीमियम SUV Countryman C लॉन्च करने वाली है. खास बात यह है कि इसे कंपनी अपने मौजूदा टॉप मॉडल Countryman JCW All4 से ज्यादा किफायती कीमत पर पेश कर सकती है, जिससे ज्यादा ग्राहकों तक इसकी पहुंच बन सकेगी. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है.

भारत में होगी लोकल असेंबली

नई Mini Countryman C को भारत में ही असेंबल किया जाएगा. लोकल असेंबली की वजह से कंपनी इसकी कीमत को थोड़ा किफायती रख सकेगी. कंपनी इसे अपनी SUV लाइनअप में JCW All4 के नीचे रखेगी. ऐसे में ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और Mini की खास डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन मिलने की उम्मीद है.

आकर्षक और मॉडर्न डिजाइन

डिजाइन की बात करें, तो नई Countryman C का लुक काफी हद तक Countryman Electric जैसा हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे. इसमें नया फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड बंपर दिए जाने की उम्मीद है, जो इसे अलग पहचान देंगे. SUV को Chilli Red, British Racing Green, Nanuq White, Slate Blue और Smokey Green जैसे पांच कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है. इसके अलावा ब्लैक रूफ, ब्लैक ORVMs, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, बॉडी कलर डोर हैंडल और मैट्रिक्स LED टेललैंप्स जैसी खूबियां भी देखने को मिल सकती हैं.

केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

नई Countryman C का इंटीरियर भी काफी एडवांस्ड और लग्जरी फील देने वाला होगा. इसमें ड्यूल-टोन थीम के साथ शैंपेन फिनिश एक्सेंट्स दिए जा सकते हैं. Mini की पहचान बन चुका गोलाकार टचस्क्रीन डिस्प्ले भी इसमें देखने को मिलेगा. फीचर्स के तौर पर प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स और हेड-अप डिस्प्ले जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Mini Countryman C में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी पावर और टॉर्क की जानकारी ऑफिशियली नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह इंजन BMW X1 में इस्तेमाल होने वाले इंजन जैसा हो सकता है, जो लगभग 136hp और 230 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

संभावित कीमत और मुकाबला

कीमत की बात करें, तो Mini Countryman C को Countryman JCW All4 से कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल JCW All4 की एक्स-शोरूम कीमत 64.9 लाख रुपये है. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला BMW X1, Audi Q3 और Mercedes-Benz GLA जैसी प्रीमियम SUVs से होगा.

नई Countryman C उन ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है, जो लग्जरी ब्रांड, स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस की तलाश में हैं, लेकिन टॉप वेरिएंट पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते.

यह भी पढ़ें: Creta Electric और BE 6 की बढ़ेगी मुश्किल, 550KM रेंज और AWD फीचर से धूम मचाएगी Tata Sierra EV

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola