हाईवे से लेकर सिटी तक, हर सफर को मजेदार बनाती हैं ये 6 DCT कारें, कीमत 12 लाख से कम

Updated:
विज्ञापन

DCT ऑटोमैटिक कारें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आप दमदार परफॉर्मेंस और स्पोर्टी ड्राइविंग वाली ऑटोमैटिक कार खरीदना चाहते हैं, तो DCT कारें बेहतरीन ऑप्शन हैं. अच्छी बात यह है कि भारतीय बाजार में 12 लाख से कम कीमत में कई DCT मॉडल उपलब्ध हैं, जो फास्ट गियर शिफ्टिंग और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं.

विज्ञापन

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (DCT) वाली कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. पहले यह तकनीक केवल प्रीमियम और महंगी कारों तक ही सीमित थी, लेकिन अब कई बजट-फ्रेंडली हैचबैक और SUV में भी DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने लगा है. फास्ट गियर शिफ्टिंग और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए पहचानी जाने वाली यह टेक्नोलॉजी उन ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जा रही है, जो ऑटोमैटिक कार खरीदना चाहते हैं लेकिन परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करना चाहते. आइए जानते हैं 12 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली ऐसी कारों के बारे में जो DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

Tata Altroz

इस लिस्ट में सबसे पहले Tata Altroz का नाम शामिल है. इस कार की शुरुआती कीमत 9.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह प्रीमियम हैचबैक 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 88hp की पावर और 115Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें Creative S, Accomplished S और Accomplished+ S वेरिएंट्स मिलेंगे. साथ ही इसका CNG वर्जन भी उपलब्ध है.

Kia Sonet

Kia Sonet इंडियन ऑटो मार्केट की सबसे पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक है. इसकी कीमत 9.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120hp की पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें HTK (O), HTK+ (O), HTX, GTX+ और X-Line वेरिएंट्स मिलेंगे.

Hyundai Venue

Hyundai Venue भी DCT ट्रांसमिशन के साथ आने वाली पॉपुलर SUV है. इसकी शुरुआती कीमत 10.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120hp की पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें इंजन के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है. यह HX5, HX6, HX8, HX10, N6 और N10 वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

Tata Nexon

Tata Nexon की शुरुआती कीमत 11.25 लाख रुपये है. इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है. यह Creative, Creative+ PS और Fearless+ PS वेरिएंट्स में मिलेगा. इसके अलावा Nexon में डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है.

Hyundai i20 N Line

स्पोर्टी ड्राइविंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Hyundai i20 N Line एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी कीमत 11.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120hp की पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. DCT ऑप्शन N8 टॉप वेरिएंट में उपलब्ध है.

Kia Syros

Kia Syros भी DCT ट्रांसमिशन के साथ आने वाली नई सब-कॉम्पैक्ट SUV है. इसकी शुरुआती कीमत 11.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 120hp की पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलेगा. यह HTK+, HTK+ (O), HTX और HTX(O) वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Tata Tiago, WagonR, Swift या Citroen C3? 2026 में कौन-सी हैचबैक है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola