Saptahik Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए विवाह का संयोग बन सकता है, यहां पढ़ें 1 से 7 सितंबर 2025 साप्ताहिक राशिफल

आज का कर्क राशिफल
Saptahik Kark Rashifal 1 to 7 September 2025: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (1 से 7 सितंबर 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Saptahik Kark Rashifal: कर्क राशिवालों के लिए 1 से 7 सितंबर 2025 का सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
साप्ताहिक कर्क राशिफल (1 से 7 सितंबर 2025)
इस सप्ताह करियर में आपको विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी. नौकरी में आगे बढ़ने और नए अवसर मिलने की संभावना है. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा. पुराने तरीकों की बजाय नई तकनीक अपनाने से लाभ मिलेगा. अपनी स्किल और नॉलेज बढ़ाने पर ध्यान दें. विदेश में पढ़ाई या नौकरी की इच्छा रखने वालों के प्रयास सफल होंगे. कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है.
पर्सनल लाइफ
प्रेम संबंधों में नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा. एक-दूसरे को समझना आसान होगा और रिश्ते और मजबूत बनेंगे. अविवाहित जातकों के लिए विवाह का संयोग बन सकता है.
फैमिली लाइफ
पारिवारिक जीवन में इस सप्ताह आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है. रिश्तेदारों और मित्रों के सहयोग से घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. परिवार के बुजुर्गों से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा.
शुभ दिन – रविवार, गुरुवार
शुभ रंग – गुलाबी, पीला
शुभ तारीख – 4, 6
यह भी पढ़े: Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के गलत उच्चारण से होते हैं विपरीत असर
यह भी पढ़े: Santan Saptami 2025: आज मनाई जा रही है संतान सप्तामी, जानें संपूर्ण पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










