ePaper

Varshik Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए बेहद कष्टकारी होगा साल 2026, राहु और शनि देंगे पीड़ा, जानें कब शुरू होंगे अच्छे दिन

Updated at : 22 Nov 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Varshik Rashifal 2026

Varshik Rashifal 2026

Varshik Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है. अगर आप यह जानना चाहेंगे, तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के अनुसार आपका साल 2026 कैसा बीतेगा, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं Varshik Rashifal 2026-

विज्ञापन

Varshik Rashifal 2026: साल 2026 में शनिदेव मीन राशि के बारहवें भाव में रहेंगे. 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे और उसके बाद मकर राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि के तीसरे भाव में रहेंगे और 2 जून को कर्क राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे. वहीं 31 अक्टूबर को बृहस्पति सिंह राशि के पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से चलेंगे. साल 2026 की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे और अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे.

नाम के पहले अक्षर से जानें मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

साल 2026 की शुरुआत में व्यवसाय में सफलता पाने के लिए आपको अथक प्रयास करने होंगे, इसके बावजूद भी उच्च स्तर की सफलता प्राप्त नहीं होगी. 02 जून के बाद चतुर्थ भाव में बृहस्पति के प्रभाव के कारण नौकरीपेशा वाले लोगों का मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है. वहीं 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति पंचम भाव में गोचर करेंगे. उस समय मेष राशि वालों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी. बृहस्पति और शनि के नवम भाव पर संयुक्त दृष्टि प्रभाव के कारण आपका भाग्य आपके साथ रहेगा. आपके भाग्य के कारण उच्च अधिकारी और अनुभवी लोग आपका सहयोग करेंगे.

साल 2026 में आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ेगी

साल 2026 की शुरुआत में आर्थिक परेशानी बढ़ेगी. ग्यारहवें भाव में राहु के कारण धन का निरंतर आगमन होगा, लेकिन बारहवें भाव में शनि के प्रतिकूल होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाएगी. अचानक कोई खर्च आपके बजट को प्रभावित करेगा. आपका धन किसी शारीरिक बीमारी के इलाज में खर्च होने के योग है. 2 जून के बाद समय थोड़ा अनुकूल होगा. समय का यह परिवर्तन भूमि, भवन, वाहन आदि से सुख प्राप्ति का संकेत दे रहा है. 31 अक्टूबर को बृहस्पति पंचम भाव में गोचर करेंगे, उस समय आप अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेंगे.

02 जून 2026 के बाद से आपकी समस्या कम होगी

साल की शुरुआत में आप बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे. दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि स्वस्थ पारिवारिक माहौल का संकेत नहीं दे रहे हैं. हालंकि आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी. बृहस्पति तीसरे भाव में स्थित है, इसलिए आप अपनी कार्य क्षमता और कार्यकुशलता में विकास की उम्मीद कर सकते हैं. 02 जून से बृहस्पति के चतुर्थ भाव में गोचर करने के बाद से अपकी समस्या धीरे धीरे कम होती चली जाएगी. ससुराल पक्ष से आपके मधुर संबंध रहेंगे. 31 अक्टूबर को बृहस्पति पंचम भाव में गोचर करेंगे. यह अवधि महिलाओं के लिए गर्भधारण के लिए शुभ है.

साल 2026 में आपको मौसमी बीमारियां परेशान करेगी

साल 2026 स्वास्थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. मौसम जनित बीमारियों के कारण आप अस्वस्थ रह सकते हैं. यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपका स्वास्थ्य और भी खराब हो सकता है. बेहतर होगा कि आप अपनी दिनचर्या में अनुशासन रखें, अपने खान-पान को नियंत्रित रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों. 31 अक्टूबर के बाद समय अनुकूल होने लगेगा. उस समय बृहस्पति की दृष्टि लग्न पर होगी और आपमें रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी.

31 अक्टूबर 2026 के बाद का समय शुभ रहेगा

केतु के पंचम भाव में होने से संतान से संबंधित चिंता रहेगी. उनकी शिक्षा में रुकावटें आ सकती हैं. साल का पहला भाग आपके दूसरे बच्चे के लिए बहुत शुभ है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए आपको मेहनती होना पड़ेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति अधिक झुकाव रहेगा, लेकिन सुस्त स्वभाव सफलता पाने में बाधा बन सकता है. 31 अक्टूबर के बाद का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा.

Also Read: Promotion Mantra: नौकरी में चाहिए तरक्की और प्रोमोशन तो इन मंत्रों के जाप से हो सकता है फायदा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola