Leo Monthly Horoscope September 2025: छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है, पढ़ें सिंह राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2025 11:37 AM
सिंह राशि का सितंबर 2025 माह का राशिफल
Leo Monthly Horoscope September 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना प्रगति और उपलब्धियों से भरा रहेगा.कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में सामंजस्य और खुशियां बनी रहेंगी. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी.
Leo Monthly Horoscope September 2025: सितंबर का महीना सिंह राशि वालों के साथ नई चुनौतियां और संभावनाएं लेकर आने वाला है. इस महीने सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातें महत्वपूर्ण होंगी. आइए जानते हैं इस महीने आपके जीवन में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं और कौन-से उपाय आपके लिए लाभदायक रहेंगे.
पारिवारिक जीवन
सिंह राशि वालों के लिए सितंबर का महीना पारिवारिक जीवन में मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा. जहां एक ओर परिवार में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी, वहीं कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर तनाव भी हो सकता है. वाणी की कठोरता से बचना जरूरी होगा. 13 सितंबर के बाद परिवार में एकता और सामंजस्य बढ़ेगा. छोटे भाई-बहनों से मतभेद संभव है, लेकिन अंततः वे आपकी बात समझेंगे. महीने के अंतिम सप्ताह में पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी.
व्यापार और नौकरी
व्यापारियों को इस माह खास सतर्क रहने की आवश्यकता है. सितारे पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं, इसलिए किसी भी नए निवेश से बचें, अन्यथा धन अटक सकता है. जिनका व्यापार कानूनी औपचारिकताओं से जुड़ा है, वे अपने दस्तावेज़ व्यवस्थित रखें. नौकरीपेशा जातकों को भी सावधानी बरतनी होगी. सहकर्मियों से छोटे-छोटे विवाद संभव हैं और अधिकारियों का सहयोग कम मिलेगा. निजी बातें कार्यक्षेत्र में साझा करने से बचें.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों को इस माह पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी. उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग या एमबीए की तैयारी करने वाले छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाएगी. करियर में मेहनत से ही प्रगति होगी, इसलिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं प्रयास करना आवश्यक रहेगा.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा. आपसी समर्थन से रिश्ते मजबूत बनेंगे. हालांकि 13 सितंबर के बाद थोड़े मतभेद की संभावना है. अविवाहित जातकों की पुराने मित्र या सहपाठी से नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जिससे विवाह पर चर्चा भी हो सकती है. दांपत्य जीवन में कुछ अनबन रहेगी, लेकिन समझदारी से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है.
स्वास्थ्य
सितंबर माह में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी होगी. सितारे पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं, इसलिए खान-पान पर परहेज रखें और गुस्से से बचें. 13 सितंबर के बाद स्थिति में सुधार होगा, फिर भी लापरवाही न बरतें.
शुभ अंक और रंग
- लकी नंबर: 9
- लकी कलर: संतरी
उपाय
- उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और लाल चंदन डालकर अर्घ्य दें.
- प्रतिदिन श्रीराम स्तोत्र का पाठ करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










