Libra Monthly Horoscope September 2025: टारगेट पर ध्यान रखें, लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें तुला राशि का सितंबर माह का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Aug 2025 10:57 AM
तुला राशि का सितंबर 2025 का राशिफल
Libra Monthly Horoscope September 2025: तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. परिवार में सामंजस्य और खुशियां बनी रहेंगी. नौकरी और व्यापार में प्रगति की संभावना है. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है.
Libra Monthly Horoscope September 2025: सितंबर का महीना तुला राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रह सकता है. चाहे पारिवारिक जीवन हो, व्यापार या करियर—हर क्षेत्र में ग्रहों की विशेष भूमिका देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं इस महीने आपकी राशि पर ग्रहों की चाल का कैसा प्रभाव पड़ेगा.
परिवारिक जीवन
तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना पारिवारिक दृष्टि से सुखद रहेगा. परिवार में आपसी भाईचारा और सहयोग बना रहेगा, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे. इस समय आपकी निर्णय क्षमता भी मजबूत रहेगी. हालांकि माह के दूसरे सप्ताह से पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होगी. देवगुरु के शुभ प्रभाव से संतान की प्रगति होगी और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी.
नौकरी और व्यापार
व्यापारियों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. खर्च बढ़ेंगे लेकिन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार या ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नए लोगों से मुलाकात आपके व्यापार के विस्तार में मदद करेगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस रखना होगा. टारगेट पर ध्यान केंद्रित करने से लाभ प्राप्त होगा और वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आपकी मेहनत की सराहना होगी.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों को इस माह पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. पंचम भाव में राहु का प्रभाव आपकी शिक्षा में रुकावटें डाल सकता है. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त विषयों पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी. सहपाठियों से सहयोग की उम्मीद न करें, बल्कि स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखें. करियर में सहकर्मियों पर आंख मूंदकर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है. कार्यक्षेत्र में वातावरण को सकारात्मक बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों में माह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी. पार्टनर के साथ गलतफहमियां और मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी समझदारी से स्थिति संभाल सकते हैं. पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. 15 सितंबर के बाद रिश्ते में मधुरता आएगी और साथी की ओर से कोई खास तोहफा भी मिल सकता है. अविवाहित जातकों के लिए नए मित्र बनने के योग हैं. विवाहित जातकों के जीवन में माह की शुरुआत में छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन 13 सितंबर के बाद संबंध बेहतर होंगे.
स्वास्थ्य
सितंबर के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है. चोट-चपेट या गठिया जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए लापरवाही न करें और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें. 13 सितंबर के बाद स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर होगा. नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच आपको लाभ पहुंचाएगी.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: फिरोजा
उपाय
- गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
- ब्राह्मण को भोजन कराएं.
- शनिवार को तिल का दान करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










