हेरहंज पीएचसी का बीडीओ ने किया निरीक्षण, मिलीं कई खामियां

Updated:
विज्ञापन

हेरहंज पीएचसी का बीडीओ ने किया निरीक्षण, मिलीं कई खामियां

विज्ञापन

हेरहंज ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शुक्रवार को बीडीओ अमित कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में भारी अनियमितताएं और खामियां सामने आईं, जिससे कर्मियों में हड़कंप मच गया. चिकित्सा पदाधिकारी और जीएनएम मिले अनुपस्थित : निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी और जीएनएम उर्मिला कुमारी ड्यूटी से गायब मिले. बीडीओ ने अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. अस्पताल भवन की जांच में वायरिंग और प्लंबिंग का कार्य अधूरा पाया गया, जिसे जल्द पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया. स्टॉक पंजी की जांच में सामने आया कि अभिलेखों का संधारण समय पर नहीं हो रहा है, जिसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने अस्पताल में एंटी रैबीज और एंटी वेनम सहित अन्य जरूरी दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा. परिसर में गंदगी पाये जाने पर उन्होंने नियमित सफाई के निर्देश दिये. बीडीओ ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए. उन्होंने सभी कमियों को शीघ्र दूर कर व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola