क्विज में माइनिंग इंजीनियरिंग टीम रही अव्वल

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में टेक फेस्ट आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के राजाभीठा स्थित मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय टेक फेस्ट-2026 का समापन शनिवार को हो गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, माइनिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, बीबीए व बीसीए के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रतिस्पर्धा के बीच आयोजित प्रतियोगिता में माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रहा. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे पी केसरी ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ केसरी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक और तकनीकी कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर रचनात्मक, सृजनात्मक व क्रियात्मक प्रतिभाओं को विकसित करने का कार्य करते है. साथ ही छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक माह आयोजित किया जाता रहेगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों की भूमिका सराहनीय रहा.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola