धनबाद: एसआईआर में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, बाघमारा में 70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

बाघमारा प्रखंड सभागार में बैठक करते हुए

Dhanbad News: धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड में एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित हुई. राजनीतिक दलों के साथ बैठक में दावा-आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी दी गई. 45 हजार अपात्र मतदाताओं की पहचान पर जोर. पूरी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

बाघमारा से रंजीत सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad News: बाघमारा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दो चरणों में समीक्षा बैठक हुई. डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पहले सत्र में एसआईआर से जुड़े कर्मियों और दूसरे सत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एसआईआर काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ निलंबन अथवा बर्खास्तगी की अनुशंसा तक की जा सकती है. 

बैठक के प्रमुख बिंदु

  • बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी. 
  • शेष 30 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग जल्द पूरी करने का निर्देश. 
  • दावा और आपत्ति से संबंधित सभी फोटो और बैठक की कार्यवाही आयोग के पोर्टल पर अपलोड होगी. 
  • प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी पात्र व्यक्ति दावा-आपत्ति के माध्यम से नाम जुड़वा सकेंगे. 
  • जिनके पास निर्धारित 12 दस्तावेज नहीं हैं, उनके मामलों को अलग रखने का निर्देश. 
  • वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज लोगों को विशेष परेशानी नहीं होगी. 
  • एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज मतदाताओं का नाम केवल एक जगह रखने पर जोर. 
  • खतियान नहीं होने की स्थिति में वंशावली बनाकर वार्ड सदस्य व मुखिया से सत्यापन कराने की व्यवस्था. 
  • बाघमारा विधानसभा में बूथों की संख्या 355 से बढ़कर 388 करने को मंजूरी. 
  • आंगनबाड़ी सेविकाओं को एसआईआर कार्य प्राथमिकता से करने का निर्देश. 
  • सभी बीएलओ को प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे तक बूथ पर उपस्थित रहने का आदेश. 
  • कई अनुपस्थित सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया. 

ये लोग रहे मौजूद 

बैठक में एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, टुंडी अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद बरनवाल, तोपचांची अंचलाधिकारी नीलू टुड्डू, बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजा नंद किस्कू, बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

Ranchi: राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में मना पर्यावरण दिवस, पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

पलायन रोकने के लिए CM हेमंत ने बनाया मास्टर प्लान, नोएडा-मुंबई समेत 5 शहरों में खुलेंगे सहायता केंद्र

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola