गया में महिला का शव मिले , पति पर हत्या की आशंका
Published by : Vivek Singh Updated At : 07 May 2026 1:12 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime News: गया जिले के टिकारी केसपा पंचायत के रिदपुरा टोला में एक महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई. मृतका की पहचान कारी देवी के रूप में की गई है. ग्रामीणों का आरोप पारिवारिक विवाद में हत्या की गई है.घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. प्रशासन विभिन्न एंगल के जरिये मामले की जांच कर रही है.
Bihar Crime News: गया जिले के टिकारी केसपा पंचायत के रिदपुरा टोला में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान कौशलेंद्र मांझी की पत्नी कारी देवी के रूप में की गई है. घटना के उपरांत मृतका का पति घर पर मौजूद नहीं है.
जिससे ग्रामीणों के बीच पारिवारिक विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई.स्थानीय वार्ड सदस्य सह उप मुखिया सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन को जांच में सहयोग किया.
थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार पति की तलाश की जा रही है.
सामाजिक कार्यकर्ता ने भी प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाए.
अलीपुर थानाध्यक्ष श्री सत्यम ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी कहासुनी व घरेलू हिंसा प्रतीत होता है.पुलिस विभिन्न एंगल के जरिये मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










