विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के कोरोना वायरस ट्रायल को फिर से शुरू करने के लिए कहा

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jun 2020 10:36 PM

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि ड्रग हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के क्लिनिकल परीक्षण फिर से शुरू करने को कहा है. डेटा सुरक्षा निगरानी बोर्ड ने फैसला किया कि दवा पर उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा के बाद अंतरराष्ट्रीय परीक्षण को बंद करने का कोई कारण नहीं है, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने एजेंसी के जिनेवा मुख्यालय में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बारे में कहा.

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि ड्रग हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के क्लिनिकल परीक्षण फिर से शुरू करने को कहा है. डेटा सुरक्षा निगरानी बोर्ड ने फैसला किया कि दवा पर उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा के बाद अंतरराष्ट्रीय परीक्षण को बंद करने का कोई कारण नहीं है, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने एजेंसी के जिनेवा मुख्यालय में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बारे में कहा.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना मरीजों में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन के इस्तेमाल के बारे में जारी क्लिनिकल ट्रायल को पिछले दिनों अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस दवा के इस्तेमाल को लगातार प्रोत्साहित करते रहे हैं. उन्होंने खुलासा किया था कि वो खुद कोविड-19 से बचने के लिए हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन का सेवन कर रहे हैं.

डब्ल्यूएचओ निदेशक डॉ. टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रियेसुस ने सोमवार को कहा कि इस दवा के सुरक्षित इस्तेमाल के बार में डेटा सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड अध्ययन करेगा. साथ ही इस दवा से जुड़े दुनिया भर में हो रहे प्रयोगों का व्यापक विश्लेषण भी किया जाएगा. टेड्रॉस ने कहा कि आम तौर पर हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन और क्लोरोक्विन का इस्तेमाल मलेरिया के रोगियों और लुपस जैसे ऑटोइम्यून बीमारी के मामलों में किया जाता है. लेकिन कोरोना के मरीजों में इस दवा के सुरक्षित स्तेमाल को लेकर चिंता जताई जा रही है.

आईसीएमआर ने सा‍फ कर दिया था कि कोविड-19 के इलाज में इसका इस्तेमाल जारी रहेगा. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आईसीएमआर ने कहा, भारत में हुए अध्ययनों में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन के कोई अहम दुष्प्रभाव सामने नहीं आए हैं. कोविड-19 के इलाज में इसका इस्तेमाल जारी रहना चाहिए. हालांकि इसको लेकर एक सलाह दी गयी कि एचसीक्यू को खाने के साथ लिया जाना चाहिए, खाली पेट नहीं. इलाज के दौरान एक ईसीजी किया जाना चाहिए.

क्यों लगा था ट्रायल पर रोक

एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया था कि द लैंसेट में एक अध्ययन के सामने आया है कि कोविड -19 रोगियों पर दवा का उपयोग करने से उनके मरने की संभावना बढ़ सकती है. इस स्टडी के सामने आने के बाद शनिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सॉलिडेरिटी ट्रायल (डब्ल्यूएचओ की निगरानी में हो रहे कोविड-19 क्लिनिकल ट्रायल) के एक्सिक्यूटिव ग्रूप की एक बैठक हुई. 10 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों वाले इस ग्रूप ने बैठक के बाद इस दवा से जुड़े क्लिनिकल ट्रायल को अस्थायी तौर पर स्थगित करने का फैसला किया है. साथ ही दुनिया भर में इस दवा को लेकर जो प्रयोग किए गए हैं, उनके नतीजों का व्यापक विश्लेषण करने का भी फैसला किया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola