क्या भारत, चीन और ब्राजील खत्म करेंगे रूस यूक्रेन युद्ध? राष्ट्रपति पुतिन के कह दी बड़ी बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Sep 2024 8:41 PM
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध हाल के दिनों में ज्यादा भीषण हुआ है. दोनों देश एक दूसरे पर भीषण हमला कर रहे हैं. पूरे इलाके में तबाही मची है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति का एक बड़ा बयान सामने आया है.
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते ढाई सालों से ज्यादा समय से जंग चल रहा है. हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला कर युद्ध को और भीषण बना दिया है. पूरी दुनिया इन दोनों देशों के युद्ध को रोकने में लगी है. भारत के प्रधानमंत्री ने भी रूस और यूक्रेन का दौरा कर दोनों देशों के आपस में बातचीत कर कूटनीतिक समाधान निकालने की अपील कर चुके हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि युद्ध रोकने में भूमिका निभाने वाले हर देश का हम स्वागत करेंगे. इसी कड़ी में गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत, चीन और ब्राजील को लेकर बड़ी बात कह दी है.
रूसी राष्ट्रपति ने कही दी बड़ी बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत का नाम उन तीन देशों में शामिल किया जिनके साथ वह यूक्रेन संघर्ष के संबंध में लगातार संपर्क में हैं, पुतिन ने कहा कि वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं. पुतिन की यह टिप्पणी पीएम मोदी की यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा के दो सप्ताह के बाद आई है. बता दें,अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ युद्ध को लेकर बातचीत की थी.
अपने मित्रों का हम सम्मान करते हैं- पुतिन
रूसी समाचार एजेंसी ताश की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि हम अपने मित्रों और साझेदारों का सम्मान करते हैं. हम इस संघर्ष से जुड़े सभी मुद्दों को ईमानदारी से सुलझाना चाहते हैं. पुतिन ने कहा है कि इस मुद्दे पर अपने सहयोगियों चीन, ब्राजील और भारत के साथ लगातार संपर्क में रहता हू. रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव भी कहा है कि भारत इस मुद्दे पर वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मदद कर सकता है.
रूस ने किया यूक्रेन पर सबसे घातक हमाल
बता दें, राष्ट्रपति पुतिन के बयान से दो दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर युद्ध के दौरान सबसे घातक हमला किया था. रूस की ओर से यूक्रेन के मध्य भाग में किए गए हमले में कम से कम 41 लोग मारे गए और 180 घायल हो गए थे. जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा था कि संचार संस्थान की एक इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई. वहीं 1 सितंबर को यूक्रेन की ओर से रूस पर बड़ा हमला किया गया. 1 सितंबर की रात यूक्रेन की तरफ से रूस की राजधानी मॉस्को शहर पर 26 से अधिक ड्रोन दागे गए. हालांकि सभी ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया गया है. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: PM Modi Singapore Visit: पीएम मोदी ने निवेशकों को भारत आने का दिया न्योता, बताई निवेश करने की वजह
रंग लायी PM Modi की मेहनत! क्या युद्ध से थक गए Putin? देखें वीडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










