PM Modi Singapore Visit: पीएम मोदी ने निवेशकों को भारत आने का दिया न्योता, बताई निवेश करने की वजह
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Sep 2024 5:41 PM
PM Modi Singapore Visit
PM Modi Singapore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और सीईओ के साथ मुलाकात की. पीएम मोदी ने उन्हें भारत में निवेश करने का न्योता भी दिया. पीएम मोदी ने कारोबारियों को देश में जारी सुधारों के बारे में भी बताया.
PM Modi Singapore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और सीईओ से मुलाकात की. बैठक में पीएम मोदी ने कारोबारियों को भारत में निवेश का न्योता दिया. पीएम मोदी ने कारोबारियों से देश में जारी सुधारों के बारे में बताया. बता दें, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी दो दिन की सिंगापुर की यात्रा पर हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और सीईओ से बातचीत की है. आर्थिक संबंधों को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की. भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार पिछले 10 साल में दोगुना से भी अधिक हो गया है. पारस्परिक निवेश करीब तीन गुना होकर 150 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है.
निवेश के लिए कारोबारियों को दिया निमंत्रण
सिंगापुर दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनेस लीडर्स शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत में कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई सबसे तेजी से बढ़ने वाला विमानन क्षेत्र है तो वह भारत में है. एमआरओ होना हमारे लिए प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि व्यवसायों को निवेश करने के लिए भारत आना चाहिए, क्योंकि हम स्किल डेवलपमेंट पर बहुत ध्यान दे रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल बाद किसी सरकार को तीसरी बार जनादेश मिला है. इसके पीछे की वजह मेरी सरकार की नीतियों में लोगों का विश्वास है.
10 साल में दोगुना हो गया है भारत सिंगापुर व्यापार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में शीर्ष कारोबारियों और सीईओ के साथ मुलाकात के बाद कहा कि हमने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की है. उन्होंने कहा कि भारत में जारी उन सुधारों के बारे में कारोबारियों को विस्तार से बताया है. इससे भारत में निवेश और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा. बता दें, भारत-सिंगापुर व्यापार बीते 10 साल में दोगुना से भी अधिक हो गया है. पारस्परिक निवेश करीब तीन गुना होकर 150 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है.
भारत-सिंगापुर ने चार समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और गहरे हुए हैं. भारत और सिंगापुर ने गुरुवार को व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाते हुए सेमीकंडक्टर में सहयोग सहित चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मित्र और सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मिलकर हमेशा खुशी होती है. वह हमेशा भारत-सिंगापुर संबंधों के मजबूत समर्थक रहे हैं. मोदी और ली की बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी के विकास में ली के योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि वरिष्ठ मंत्री के रूप में अपनी नयी भूमिका में ली भारत के साथ सिंगापुर के संबंधों पर ध्यान एवं मार्गदर्शन देना जारी रखेंगे. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Arvind Kejriwal: रिहा होंगे अरविंद केजरीवाल? सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
Pakistan पस्त! अंदर आतंकी हमले, बॉर्डर पर तालिबानी ठोक रहे सेना को, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










