Watch Video : तेज आवाज के बाद बच्चों के साथ घर से बाहर भागे लोग, केन्या में हुए भूस्खलन का डरावना वीडियो आया सामने
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Nov 2025 9:25 AM
केन्या में भूस्खलन (Photo: X)
Watch Video : पश्चिमी केन्या में भूस्खलन के कारण 21 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 30 अन्य लापता बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
Watch Video : केन्या के पश्चिमी रिफ्ट घाटी क्षेत्र में हुए भूस्खलन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग लापता हैं. पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिससे एल्गेयो मारक्वेट काउंटी के चेसोनगोच इलाके में पहाड़ खिसक गया. इस हादसे में 1,000 से अधिक घर नष्ट हो गए. गंभीर रूप से घायल 30 लोगों को हेलिकॉप्टर से एल्डोरेट शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो सामने आया है, जो बेहद भयावह है. देखें वीडियो.
A landslide following heavy overnight rains has hit Moror Village and Chesongoch Centre, Elgeyo Marakwet County, leaving many people injured.
— Kenya Red Cross (@KenyaRedCross) November 1, 2025
Our response team has been activated to respond, assess the situation and support those affected.
More updates to follow. pic.twitter.com/vDLJUxkXpF
बच्चों के साथ घर से बाहर भागे लोग
स्थानीय निवासी स्टीफन किटनी ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और बच्चों के साथ घर से बाहर भागे. भारी बारिश के बीच शनिवार को भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा. आपदा एजेंसियां मलबे में फंसे लापता लोगों की तलाश कर रही हैं. चेसोनगोच का यह पहाड़ी इलाका अक्सर भूस्खलन की चपेट में आता है. वर्ष 2010 और 2012 में यहां दर्जनों लोगों की जान गई थी, जबकि 2020 में आई भीषण बाढ़ में एक शॉपिंग सेंटर बह गया था.
गृह मंत्री किपचुम्बा मुर्कोमेन ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के रहने के लिए वैकल्पिक क्षेत्र की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










