Viral Video : ये कैसी स्वतंत्रता! बाइक सवार युवकों ने कार में बैठे कुत्ते को मारा थप्पड़

SLAP Pet Dog Sitting Inside Car
Viral Video : सड़क पर मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ लोग जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. कई बाइक पर तीन-तीन लोग बैठे हैं. इन्हीं में से एक युवक बाइक से उतरकर एक कार के पास जाता है और बिना किसी वजह के कुत्ते को थप्पड़ मार देता है. इसके बाद वह हंसते हुए वहां से निकल जाता है.
Viral Video : पाकिस्तान के क्वेटा से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान शूट गया बताया जा रहा है. वीडियो में एक पालतू साइबेरियन हस्की कार के पीछे बैठा दिखता है, जिसका सिर खिड़की से बाहर निकला हुआ है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है. इसमें कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर सड़कों पर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. कई बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे. इन्हीं में से एक युवक (जो पीछे बैठा था और सफेद थौब व ग़ुत्रा पहने था) अचानक बाइक से उतरकर एक कार के पास जाता है. कार में बैठे कुत्ते को बिना किसी वजह थप्पड़ मारता है और फिर हंसते हुए वहां से खिसक जाता है. देखें ये वायरल वीडियो.
वीडियो में कुत्ता अचानक हुए हमले से घबराया और हैरान दिखता है. कार में बैठा एक शख्स गुस्से में बाहर झुककर उन लोगों से भिड़ने की कोशिश करता है, लेकिन शरारती युवक हंसते रहते हैं. वे कार पर प्लास्टिक की बोतल फेंककर भाग जाते हैं. यह घटना 13 और 14 अगस्त की रात की बताई जा रही है और सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा भड़का रही है.
यह भी पढ़ें : Viral Video: किंग कोबरा से बच्चों की तरह खेल रहा शख्स, वायरल वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
वीडियो पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएँ आई हैं. एक यूजर ने लिखा, “वह कुत्ता पूरे देश से ज्यादा समझदार था.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गुंडे लोग हैं, पाकिस्तानियों से और क्या उम्मीद की जा सकती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










