Bangladesh News: संयुक्त राष्ट्र की टीम जाएगी बांग्लादेश, प्रदर्शनकारियों की मौत की होगी जांच
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Aug 2024 11:03 PM
Bangladesh Violence
Bangladesh News: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से नाराज छात्रों का आक्रोश इतना बढ़ चुका है कि पड़ोसी देश की स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग रहा है. इधर बांग्लादेश हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र एक्शन में है.
Bangladesh News: प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना के इस्तीफे से पहले और उसके बाद प्रदर्शनकारियों की हत्याओं की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक टीम अगले हफ्ते बांग्लादेश का दौरा करेगी.
1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद पहली बार जांच के लिए जाएगी संयुक्त राष्ट्र की टीम
बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी के अनुसार, यह पहली बार है जब संयुक्त राष्ट्र 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद देश में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के हनन की जांच के लिए एक तथ्यान्वेषी टीम (fact finding team) भेज रहा है.
Also Read: RG Kar Hospital Violence: ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- वाम और राम मिलकर कर रहे हमला
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को किया फोन
बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, संयुक्त राष्ट्र जुलाई में और इस महीने की शुरुआत में छात्र आंदोलन के दौरान हुए अत्याचारों की जांच के लिए अगले सप्ताह एक तथ्यान्वेषी टीम भेज रहा है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने इस कदम की घोषणा उस वक्त की जब उन्होंने मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को बुधवार देर रात फोन किया. इससे पहले बुधवार को टर्क के साथ फोन पर वार्ता के बाद यूनुस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने बुधवार को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को फोन किया.
हिंसा के बाद ढाका छोड़कर भागीं शेख हसीना
शेख हसीना की सरकार गिरने के कुछ दिनों बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली. इससे पहले शेख हसीना हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर पांच अगस्त को भारत भाग गई थीं.
शेख हसीना होंगीं गिरफ्तार? देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










