नाटो देशों पर फिर भड़के ट्रंप, बताया- कागजी शेर, कभी नहीं भूलेगा अमेरिका
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Apr 2026 12:51 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई
Trump On NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में साथ न देने के लिए NATO सहयोगियों पर हमला बोला है. उन्होंने नाटो को एक बार फिर कागजी शेर कहा है. ट्रंप ने यह बात ऐसे समय में कही है कि जब इसी सप्ताह नाटो के चीफ मार्क रुटे वॉशिंगटन आने वाले हैं.
Trump On NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध के दौरान उनकी किसी भी नाटो देश ने मदद नहीं की. यहां तक की दक्षिण कोरिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों ने भी अमेरिका की मदद को आगे नहीं आये. व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध ने उनपर गहरा प्रभाव छोड़ा है, जो उनके दिमाग से कभी नहीं जाएगा. ट्रंप ने यह बात ऐसे समय में कही है जब नाटो के महासचिव मार्क रूट वाशिंगटन दौरे पर आने वाले हैं.
बोले ट्रंप- सभी देशों ने कहा नहीं- हम मदद नहीं करेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया के सामने कहा- हम नाटो के पास गए. मैंने बहुत जोर नहीं दिया, बस इतना कहा- अगर आप मदद करना चाहें तो अच्छा होगा.” लेकिन सभी ने एक ही जवाब दिया नहीं, नहीं, हम मदद नहीं करेंगे. नाटो और अपने मित्र देशों पर भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने कहा- नाटो एक कागजी शेर है, जिससे व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते. ईरान युद्ध में नाटो सदस्य देशों ने जानबूझकर मदद नहीं की.
ट्रंप ने बताया कब शुरु हुआ नाटो से विवाद
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध से उन्हें कभी सबक मिला है. इसका उनपर गहरा प्रभाव पड़ा है, जो उनके दिमाग से कभी नहीं जाएगा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि नाटो से विवाद कब शुरू हुआ. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और नाटो के बीच मतभेद तब शुरू हुए जब उनका ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया. ट्रंप ने इसे नाटो की विश्वसनीयता पर बड़ा झटका बताया और कहा कि यह घटना उनकी नजर में नाटो के साथ संबंधों का अहम मोड़ है.
नाटो सदस्य देश अब करना चाहते हैं मदद- ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि अब जब अमेरिका युद्ध जीत चुका है, तो नाटो देश उनसे मिलने और मदद की पेशकश करने आ रहे हैं. उन्होंने कहा- “वे बुधवार को मुझसे मिलने आ रहे हैं,” और अब अचानक मदद भेजना चाहते हैं. ट्रंप ने यह भी बताया कि जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया ने कोई मदद नहीं की, जबकि अमेरिका ने जापान में 50 हजार और दक्षिण कोरिया में 45 हजार सैनिक तैनात कर रखे हैं, ताकि इन देशों को खतरों से बचाया जा सके.
ट्रंप ने खारिज की अपनी आलोचना
ईरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौता न होने और आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने को लेकर हो रही आलोचनाओं को ट्रंप ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा- मुझे आलोचकों की परवाह नहीं है. ट्रंप की मानसिक स्थिति की जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं सुना. दरअसल, ईस्टर संडे पर उनके पोस्ट पर काफी आलोचना हुई थी, और कुछ लोगों ने उनके मंत्रिमंडल से 25वें संशोधन लागू करने की मांग की. इस संशोधन के तहत अगर कोई राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं कर सकता, तो उसे पद से हटाया जा सकता है. (इनपुट भाषा)
Also Read: अमेरिका-ईरान जंग: ट्रंप के अल्टीमेटम में 12 घंटे बाकी, फिर बढ़ेगी डेडलाइन या होगा बड़ा एक्शन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










