भारत की मदद से मिली थी बांग्लादेश को आजादी, PM मोदी की चिट्ठी ने यूनुस को फिर दिलाई याद

PM Modi (right) And muhammad Yunus (left)
PM Modi letter to Muhammad Yunus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मोहम्मद यूनुस को एक चिट्ठ भेजकर बांग्लादेश की स्वतंत्रता में भारत की भूमिका की याद दिलाई.
PM Modi Letter to Muhammad Yunus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को 26 मार्च को एक खास पत्र भेजा था. यह चिट्ठी बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई थी. यह दिन बांग्लादेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन माना जाता है. इसी दिन 1971 में भारतीय सेना की मदद से बांग्लादेश को पूर्वी पाकिस्तान से मुक्त कर एक स्वतंत्र देश बनाया गया था. इस पत्र में उन्होंने बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में लिखा. साथ ही उस समय भारत और बांग्लादेश के गहरे रिश्तों के बारे में भी पत्र में जिक्र किया. साधारण भाषा में बोलते हुए बांग्लादेश की स्वतंत्रता में भारत द्वारा निभाई गई अहम भूमिका के बारे में पीएम मोदी ने यूनुस को याद दिलाया.
पीएम मोदी का पत्र
बांग्लादेश में स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “बांग्लादेश का यह स्वतंत्रता का दिन हमारे संयुक्त इतिहास और बलिदान का साक्षी है, जिसके द्वारा इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी की नींव रखी गई है.” आगे उन्होंने पत्र में लिखा, “बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम की भावना दोनों देशों के संबंधों के लिए मार्गदर्शक बनी है, जो कि विभिन्न क्षेत्रों में फल-फूल रही है. हम शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारी साझा आकांक्षाओं और एक-दूसरे के हितों के प्रति पारस्परिक संवेदनशीलता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
पीएम मोदी और यूनुस क्या BIMSTEC समिट में मुलाकात करेंगे
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 3 और 4 अप्रैल को BIMSTEC की समिट होने वाली है. आमतौर पर लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी और यूनुस इस समिट में एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक भारत की तरफ से इसे आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. भारत के विदेश मंत्री ने बयान देते हुए कहा था कि बांग्लादेश की तरफ से बहुत दिनों से आ रही मुलाकात की अपील पर अभी विचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










