अमेरिका में विदेशी कारों पर 25% टैक्स का हथौड़ा, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump Impose Tariff on Car: डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद अब कारों पर लगाया जाएगा टैरिफ. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि टैरिफ से बचना है तो अमेरिका में कारें बनाना पड़ेगा.
Donald Trump Impose Tariff on Car: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 मार्च को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर 3 अप्रैल से गाड़ी पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. टैरिफ उन सभी गाड़ियों पर लगेगा जो दूसरे देशों में बनती हैं. लेकिन यह टैरिफ उन गाड़ियों पर लागू नहीं होगा जो अमेरिका में बनती हैं. उनका कहना है कि इससे देश में निर्मित गाड़ियों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. इससे अनुमानित तौर पर हर वर्ष 100 अरब डॉलर की कमाई होने के आसार हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने बयान देते हुए यह स्पष्ट किया है कि कारों पर लगने वाला यह टैरिफ स्थायी होगा. यह टैरिफ 2 अप्रैल से आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगा. लेकिन इसके तहत वसूली 3 अप्रैल से शुरू की जाएगी.
ट्रंप का बयान
ट्रंप ने बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका द्वारा उन सभी कारों पर 25 प्रतिशत कर लगने जा रहा है जो अमेरिका में नहीं बनती हैं. ट्रंप का कहना है कि ऑटो आयात पर टैरिफ उनकी राष्ट्रपति नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उनका मानना है कि टैरिफ बढ़ाने से अमेरिका में अधिक उत्पादन होगा और बजट घाटा भी कम होगा.
अमेरिका के वाणिज्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष अमेरिका ने लगभग 80 लाख से ज्यादा कारें और ट्रक आयात किए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 244 अरब डॉलर थी. अमेरिका ने यह कारें ज्यादातर जापान, दक्षिण कोरिया, और मेक्सिको से आयात की थीं. वहीं चीन, मेक्सिको और अन्य देशों से 197 अरब डॉलर से अधिक का ऑटो पार्ट्स खरीदा था. अब जबकि टैरिफ लगने वाला है, तब इन देशों को निर्यात पर भारी प्रभाव पड़ने वाला है.
चीन पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा है कि अमेरिका में टिकटोक की लोकप्रियता और भूमिका देखते हुए चीन को आगे आकर अमेरिका के साथ मिलकर वार्तालाप करना चाहिए. यदि सब सही रहा, तब शायद मैं टैरिफ में थोड़ी छूट दे दूं या कुछ और करूं.
यह भी पढ़े: South Korea Fire: दक्षिण कोरिया के जंगल में लगी भीषण आग में 24 लोगों की मौत, 1300 साल पुराना बौद्ध मठ राख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










