Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, अवाम एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, एक यात्री की मौत, 33 घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Aug 2025 11:12 PM
सांकेतिक तस्वीर
Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना में कम से कम एक यात्री की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. यह पंजाब में इस महीने ट्रेन के पटरी से उतरने की तीसरी घटना है.
Pakistan Train Accident: पाकिस्तान रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पेशावर से लाहौर होते हुए कराची जा रही अवाम एक्सप्रेस रविवार सुबह यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब के लोधरान जिले में ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. 11 घायलों को घटनास्थल पर ही चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और बाकी को इलाज के लिए लोधरान के जिला अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बहावलपुर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.
घटना की जांच के आदेश
उपायुक्त (लोधरान) लुबना नजीर ने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है और रेलवे अधिकारियों ने रेल पटरी की बहाली का काम शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि इस घटना से रोलिंग स्टॉक और रेल पटरी के एक बड़े हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा. रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी ने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अधिकारियों को सात दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










